फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2023: 15 जून से वृषभ राशि में होंगे सूर्यदेव, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Sat, 27 May 2023 11:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2023: सूर्यदेव शुक्र की राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2023 को होगा। सूर्यदेव शुक्र की राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। उनके इस गोचर से 3 राशियों को सावधान होकर काम करना होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 
June Gochar 2023: जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, 29 या 30 मई को? जानें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व
Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं जोकि परिवार और वाणी का भाव है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में थोड़ी तीव्रता आ सकती है। इस समय आपको कोशिश करनी होगी कि आपके रूखे स्वभाव के कारण परिवार में कोई कलह नहीं हो। कोर्ट केस में थोड़ा संभलकर चलना होगा। वाहन सावधानी से चलाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव अष्टम भाव में गोचर करने वाले हैं जो आकस्मिक घटनाओं का भाव है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके धन भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर काम में धन के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को कोई दंड मिल सकता है। इस समय आप थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं, लेकिन योग और प्राणायाम से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस समय शेयर मार्केट में ध्यान से पैसा लगाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर चौथे भाव यानी कि मां के भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी। इस समय आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको धन की कमी से भी जूझना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके सहयोगियों से मदद नहीं मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इस समय किसी से अगर कर्ज लिया था तो वो आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें