फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2023: 14 अप्रैल को सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Sun, 09 Apr 2023 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2023: - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी उच्च राशि ‘मेष’में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 मई को दोपहर 11 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में उच्च राशिगत सूर्य हर तरह से लाभ के नए आयाम बनाएंगे यद्यपि राहु के साथ ही उनकी युति का प्रभाव कहीं-कहीं बाधा कारक भी रहेगा फिर भी बलवान सूर्य आपको विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शरीर में विटामिन ए और डी की कमी न होने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सावधानी बरतें। इस समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य कोई भी कार्य अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गंभीरता से जांचें।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद किंतु इस अवधि में गलत लोगों की संगति से बचें। किसी भी तरह की नशाखोरी से भी बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य पर ही ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्योंका सुअवसर आएगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा धर्म और अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अग्नि विष तथा दवाओंके रिएक्शन से बचें। आपके अपनेही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहेंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रमके बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे किंतु कहीं न कहीं अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु मिश्रित फल देगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित मार्ग वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। अपने स्वभाव में भी उग्रता न आने दें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सुखद परिणाम दायक रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो कुछ बाधाओं के बाद सफलता के योग। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उसे दृष्टि से समय अनुकूल है। जो लोग नीचा दिखाने में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। नौकरीमें नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। यद्यपि कार्य-व्यापार में सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा फिर भी कहीं न कहीं मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। दूसरे देश की नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक सुपरिणाम कारक रहेगा किंतु परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी तरह के नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहा हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल ही रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या दे सकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। किसी न किसी कारण से परिवार में विघटन का माहौल रहेगा। ऐसे समय में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्ययोजना जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें