फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2023: 13 फरवरी से सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Tue, 31 Jan 2023 07:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2023: 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा कारक ग्रह कहा गया है। सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और उनका राशि परिवर्तन 12 राशियों को प्रभावित करता है। सूर्य देव 13 फरवरी को मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जहां शनि की उनसे युति होगी। शनि की मूल त्रिकोण राशि में सूर्य का गोचर 3 राशियों को थोड़ा कष्ट दे सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में कि वो राशियां कौन सी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-  इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर अब इस राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव से होगा। इस भाव से आकस्मिक घटनाओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। सूर्य का यह गोचर आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता है। इस समय अपने पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। इस समय आपको किसी नए निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से मतभेद के कारण तनाव बना रह सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-  इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्न के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए सप्तम भाव से होगा। इस भाव से जातक के वैवाहिक जीवन का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके लग्न पर होगी। सूर्य का यह गोचर आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बढ़ा सकता है। इस समय आपको अपनी पत्नी की भावनाओं को समझकर चलना होगा वरना तनाव अत्यधिक बढ़ सकता है। इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए और अगर आप साझेदारी में काम करते है तो आपको सभी चीजों का हिसाब किताब रखकर के चलना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को इस समय पदोन्नति के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए बारहवें भाव से होगा। इस भाव से विदेश यात्रा और जातक के व्यय का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके छठे भाव पर ही होगी। इस समय आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण करना होगा वरना आपको आर्थिक दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसके कारण आपका समय बर्बाद होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और अपने विरोधियों से भी बचकर रहना होगा। इस समय आपके शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय होकर साजिश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय

Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर

February Horoscope 2023: फरवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें