फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2023: 15 जून से मिथुन राशि में होंगे सूर्यदेव, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Sun, 04 Jun 2023 08:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2023 को होगा। सूर्य देव शुक्र की राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। उनके इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा?

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके नवम भाव पर होगी। इस भाव में सूर्य के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके विरोधी परास्त होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस समय तरक्की मिल सकती है। निवेश किया हुआ धन लाभ देने वाला होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव में गोचर करने वाले है जो की परिवार और वाणी का भाव है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में थोड़ी तीव्रता आ सकती है। इस समय आपको कोशिश करनी होगी कि आपके रूखे स्वभाव के कारण परिवार में कोई कलह नहीं हो। कोर्ट केस में थोड़ा संभलकर चलना होगा। वाहन सावधानी से चलाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव तीसरे भाव यानी पराक्रम के भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्यदेव का गोचर आपके लग्न भाव से ही होगा। लग्न में विराजमान सूर्य देव की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी। सूर्य देव की गोचर से आपके व्यक्तित्व में प्रभावी निखार आएगा। आपके व्यक्तित्व को मजबूती मिलेगी और सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस समय अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्यदेव के प्रभाव से आप के भाइयों के साथ इस समय संबंध मधुर रहेंगे। आपको यात्राओं से लाभ होगा हालांकि आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति देखी जा सकती है। किसी के साथ अगर साझेदारी का काम शुरू कर रहे हैं तो सोचसमझ कर ही आगे बढ़े। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव यानी कि परिवार वाणी और कुटुंब के भाव के स्वामी होकर के बारहवें भाव से गोचर करेंगे जो कि विदेश यात्राओं का भाव है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी जो कि शत्रुओं का भाव है। इस भाव में सूर्य के गोचर से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर से उचित परामर्श लेकर ही आगे कार्य करें। इस समय विदेश जाने वाले जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है हालांकि आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारी वर्ग को धन की कमी से भी दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश होकर एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। इस भाव में विराजमान सूर्य का गोचर आपके लिए फायदे के नए रास्ते खोलने वाला होगा। इस समय एक से अधिक आय के स्तोत्र सामने आ सकते है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अति शुभ होगा। इस समय आपको संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्किट से बढ़िया लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके दसवें भाव से होगा। दशम भाव को कर्म और व्यापार का भाव कहा गया है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आप के चौथे भाव पर होगी। सूर्य देव के इस गोचर के कारण आपको अपने काम के सिलसिले में विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं हालांकि ये यात्राएं आपके लिए थकाने वाली हो सकती हैं लेकिन अंततोगत्वा आपको इनसे लाभ मिलेगा। इस समय जो नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए अच्छी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है। इस समय आप अपनी मां की सेहत को लेकर के थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य एकादश भाव यानी के लाभ भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर आपके भाग्य स्थान से होगा। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी जो कि भाइयों और साहस का भाव है। भाग्य स्थान में सूर्य के गोचर करने से आपको इस समय अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। इस समय अगर आप चाहें तो अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं जो स्टार्टअप्स नई निवेश की राह देख रहे थे उनको नया निवेश मिलने की पूरी संभावना है। इस समय आपके पिता के साथ जो मतभेद चल रहे थे वह मतभेद भी पूरी तरीके से खत्म हो जाएंगे। आप को यह सलाह दी जाती है कि आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने गुरुओं का आशीर्वाद अवश्य लें। इस समय भाइयों के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव अष्टम भाव में गोचर करने वाले हैं। जोकि आकस्मिक घटनाओं का भाव है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके धन भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर काम में धन के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को कोई दंड मिल सकता है। इस समय आप थोड़े नकारात्मक हो सकते है लेकिन योग और प्राणायाम से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस समय शेयर मार्किट में ध्यान से पैसा लगाएं। 

 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर आपके सप्तम भाव से होगा। सप्तम भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके लग्न पर होगी। सूर्य देव के सप्तम भाव में गोचर करने से इस समय जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए कोई विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। क्योंकि सूर्य आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं इसलिए इस समय आपको भाग्य का सहारा भी मिलने वाला है। इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और किसी एक ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपका जीवन बदल सकता है।  इस समय सूर्य देव की लगन पर दृष्टि के कारण आपके व्यवहार में थोड़ी अहंकार की भावना देखी जा सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपनी वाणी को नरम ही रखें किसी से भी कटु वचनों का प्रयोग ना करें। 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के इस परिवर्तन से विपरीत राजयोग का निर्माण होगा और सूर्य की दृष्टि विदेश भाव यानी कि द्वादश भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको अपने शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। इस समय आपको विदेश से लाभ होगा वही छात्रों को शोध के लिए विदेश जाने के मौके प्राप्त होंगे। इस समय आपके ऑफिस में आपके काम की सराहना आपको मिलेगी और आपके सीनियर इस समय आपसे प्रसन्न रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव सप्तम भाव के स्वामी यानी कि वैवाहिक जीवन के स्वामी होकर के पंचम भाव यानी कि शिक्षा के भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपकी ग्यारहवें भाव यानी कि लाभ स्थान पर होगी। पंचम भाव में सूर्य के गोचर से इस समय आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में अच्छा व्यवहार आपको देखने को मिल सकता है। इस समय आप अपनी प्रेमिका के साथ या अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को अच्छा पैसा कमाने के अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर चौथे भाव यानी कि मां के भाव में गोचर करने वाले है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी। इस समय आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको धन की कमी से भी जूझना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर आपके सहयोगियों से मदद नहीं मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते है। इस समय किसी से अगर कर्जा लिया था तो वो आपको परेशान कर सकता है। अगर आप एक व्यापारी हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने मित्रों के माध्यम से कोई बड़ा कार्य प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्य से जुड़े जातकों को भी इस समय अच्छा लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें