फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2022: 13 फरवरी को सूर्यदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव

Mon, 07 Feb 2022 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
sun transit 2022: सूर्य देव 13 फरवरी की मध्यरात्रि पश्चात 3 बजकर 26 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2022 : सूर्य देव 13 फरवरी को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर यह 14 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आय के साधन भी बढ़ेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह परिवर्तन बेहद अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का विक्रय करना चाह रहे हों तो सुंदर संयोग।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव भाग्योदय तो करेगा किंतु कहीं न कहीं मानसिक परेशानी भी देगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। दूर देश की यात्रा का संयोग बनेगा। चुनावी क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशिसे अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। प्रभाव तथा मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु,स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा।अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से भी बचना होगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें जमीन जायदाद तथा पैतृक संपत्ति का विवाद समाप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनेगा ही दिया गया धन भी वापस मिलने के योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार के लिए अच्छा ही कहा जाएगा किन्तु साझा व्यापार करने से बचें। विवाह संबंधी वार्ता में विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन तथा ससुराल से संबंधों में कटुता न आने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी रणनीति तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रणनीति तो कारगर रहेगी ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो संयोग अच्छा है।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन रहेगा किन्तु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। आय के साधन बढ़ेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक कलह एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा किंतु आपकी अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे यद्यपि अपने उग्रस्वभाव के कारण आप स्वयं अपना नुकसान कर सकते हैं किंतु भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। छोटे भाइयों से भी रिश्ते बिगड़ने न दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे, विदेश यात्रा के योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार चढ़ाव ला सकता है। अपनी भाषा शैली पर नियंत्रण रखें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख, जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों से संबंधित बीमारियों से बचें। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मान सम्मान तथा प्रभाव वृद्धि करेगा। अपनी कार्यकुशलता तथा ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम आ सकते हैं।भागदौड़ की अधिकता रहेगी।अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।स्वास्थ्य विशेषकरके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें।झगड़े विवाद से बचें।वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें