Surya Gochar 2022: 16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर प्रभाव
Mon, 14 Nov 2022 11:22 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
sun transit 2022: राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा फिर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
- फोटो : istock
सूर्यदेव 16 नवंबर की शाम 7 बजकर 19 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ इनका नीचराशिगत भाव समाप्त हो जाएगा। इस राशि पर ये 16 दिसंबर की सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा फिर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान से संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता के संकेत। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से यह समय अति अनुकूल फलदाई रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे शोध परक और रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अच्छी सफलता के योग। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। सामान चोरी होने से बचाएं। सरकारी विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस समय अनुकूल है। जमीन-जायदाद तथा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और रणनीतियों का सही उपयोग करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दूसरे देश की नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर सहायक सिद्ध होगा। योजनाएं गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आँख के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। परिवार में अलगाववाद की थी स्थिति उत्पन्न न होने दें।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से सफलता तो दिलाएंगे किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। शोधपरक एवं आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस अथवा टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह कामयाब करेंगे।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आँख से संबंधित बीमारी से सावधान रहना पड़ेगा। कष्टकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से भी अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। पढ़ाई के प्रति अधिक चिंतनशील रहें संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा यद्यपि माता-पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छा ही रहेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन भी क्रय करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे।
मीन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। आध्यात्मिक विकास होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे। वही मदद के लिए आगे आएंगे धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।