फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2022: 17 सितंबर को सूर्यदेव का कन्या राशि में होगा प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

Mon, 12 Sep 2022 04:48 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 17 सितंबर की सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यहां पर ये 17 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। कन्या राशि में इनके गोचर का प्रभाव सामान्यतः शुभ ही रहता है अतः,सभी राशियों पर इनके राशि परिवर्तन का कैसा असर रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समाचार उतना शुभ नहीं है किंतु शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अच्छा है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी।  सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने का भी बेहतरीन अवसर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भा वके भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी अतः अपने कार्यके प्रति सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी किंतु परिवार के सदस्यों तथा मित्रों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। अपनी ऊर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन के क्रय का भी योग।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां तो कारगर होंगी ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी कंपनियों में सर्विस,नागरिकता अथवा वीजा के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे जिससे सामाजिक पद प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए सूर्य आर्थिक रूप से काफी मददगार सिद्ध होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। इन सबके बावजूद भी कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। कटुवाणी बोलने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य शारीरिक पीड़ा तो देंगे लेकिन सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। समय हर तरह से अनुकूल है अतः कोई भी निर्णय लेने में विलंब न करें। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। अधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य को संपन्न होने में थोड़ा और लगेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से एकादश भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है,जैसी सफलता चाहे हासिल कर सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधों में उदासीनता रहेगी  इसलिए बेहतर रहेगा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि श्री ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शोध परक और आविष्कारक कार्यो में अधिक सफल रहेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से अत्यधिक लाभ दिलाने के अवसर प्रदान करेंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। अपनी रणनीति तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माता पिताके स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य अधिक उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कई बार कार्य होते होते रह जाएगा जिससे आपको हताशा का सामना करना पड़ेगा किंतु अंततः सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपने साहस और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता किंतु मान-सम्मान और सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश से पीछे नहीं रहेंगे। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि के योग।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित और सुखद परिणाम दिलाएगा फिर भी कार्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने ही लोग षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर न लें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आनें दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें