लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइये। आपको हैरानी भरा सुखद एहसास हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। निराशा के बावजूद आपका सब कुछ नहीं खोएगा, क्योंकि आपका ध्यान अपने पार्टनर में उस चीज को खोजने में लगा रहेगा, जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जब आपको अपने पार्टनर में वह चीज दिखेगी, तो आप राहत महसूस करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। पिछले दिनों आप अपना अनुकूल पार्टनर खोजने में भले ही नाकाम रहे हैं, पर आज आपके मन मुताबिक जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे। फलस्वरूप न केवल आप अपने आपको स्वस्थ व हल्का महसूस करेंगे, बल्कि एक-दूसरे को भली भांति समझ सकेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने सपनों के पार्टनर से मिलेंगे। बातचीत के वक्त शर्माना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है और सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज भावनाओं में बह जाने का दिन है, अतः बेहिचक अपने दिल की चाहतों को अपने साथी से कह डालें। एक दूसरे में खो जाने एवं आपसी रिश्तों को और मजबूत हो जाने दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं और किसी के साथ आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपने महसूस किया होगा कि आप पार्टनर के साथ झगड़े और गलतफहमी के शिकार होते रहे हैं। इसके कारण आप दोनों के रिश्ते और ऊर्जा पर बुरा असर पड़ा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप अपने पार्टनर के प्रति रिश्ते में गर्मजोशी दिखाएं। उनको लगेगा कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपसी वार्तालाप द्वारा अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। इसलिए आप यह सुनिश्चित करें कि समय-समय पर आपसी बातचीत द्वारा आपके बीच मे फैली हुई नीरसता को दूर करके अपने रिश्तों को मजबूत बनाएंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो प्रेम की वह पहली शुरुआत थी। याद रखें लंबे समय तक चलने वाला प्रेम प्रसंग जीवन में ठहराव व खुशी लेकर आता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आज ऑफिस में आप पर कोई फिदा है तो धीरज रखें। आपको इस वक्त यह रिश्ता निर्दोष लग सकता है, लेकिन बाद में यह आपके कैरियर को बिगाड़ कर रख देगा। याद रखें, पार्टनर से ज्यादा आपके लिए जॉब अहमियत रखता है।