फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit : सूर्य का तुला राशि में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगी प्रसिद्धि और भाग्य में होगी वृद्धि

Tue, 18 Oct 2022 10:56 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
SUN TRANSIT - फोटो : istock
जीव जगत की आत्मा कहे जाने वाले भगवान सूर्य 17 अक्तूबर की सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां यह ये 16 नवंबर को शाम 7 बजकर 15 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि पर गोचर करते हुए इन्हें नीच राशिगत संज्ञक ग्रह कहा गया है। जहां ये प्राणियों पर अपना पूर्ण शुभ प्रभाव दिखा नहीं पाते। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव स्वास्थ्य विशेष करके हृदय रोग,हड्डी के रोग और नेत्र विकार से संबंधित समस्याओं का सामना करा सकता है। दांपत्य जीवन भी सामान्य ही रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपने साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में शामिल होना चाहें तो उनके लिए बेहतरीन अवसर रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर प्रकार के शोधपरक एवं आविष्कारक कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता ही रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतरीन रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि भी होगी। नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। जमीन जायदाद संबंधी विवादों का निपटारा हो सकता है। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाहें तो अवसर बेहतर रहेगा। मित्रों से अप्रिय समाचार प्राप्त के योग हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई मायनों में तो बहुत अच्छा कहा जाएगा। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। निर्णय लेने में भी पीछे नहीं रहेंगे किंतु किसी न किसी कारण से छोटे भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इससे बचने का प्रयास करें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित और सुखद परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का निपटारा होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन है। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य शारीरिक पीड़ा देंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य व्यापार में भी उन्नति के योग। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी किंतु कई बार आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाएगा। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी विभागों में टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से  ग्रहफल अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग हैं।  

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से बारहवें में व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। विदेशी मित्र तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। इन सबके बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा लाभ उठाएं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि -
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। किसी भी तरह के सरकारी विभाग में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विभाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में सुलझाएं। नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान तो बढ़ेगा किंतु कार्य व्यापार के प्रति उदासीनता नुकसानदेय सिद्ध हो सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें,योजनाएं गोपनीय रखें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सम्मान वृद्धि तो कराएगा किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से ह्रदय रोग,अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे इसलिए अपनी रणनीतियों और योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें