Venus Transit 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम,भोग-विलासिता,सौंदर्य और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह माने जाते हैं। कुंडली में इनके शुभ स्थान पर होने पर जातक को इन सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र 23 दिनों के अंतराल पर एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। शुक्र 18 अक्तूबर 2022,मंगलवार को रात 09 बजकर 24 मिनट पर स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में विराजमान थे। शुक्र ग्रह को सभी राशियों में से वृषभ और तुला राशि का अधिपत्य हासिल है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन की सभी तरह के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को धन का अभाव झेलना पड़ता है। शुक्र ग्रह के स्वराशि तुला में गोचर करने से किन राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर कर रहे शुक्र आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सोची समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। नारी शक्ति के लिए समय और बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर कर रहे शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं उदासीनता का सामना करना पड़ सकता है। पढ़े-लिखे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो आशातीत एवं अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर पर अनुकूल रहेगा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग के योग।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको बेहतरीन कामयाबियां दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कारण कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए तो ग्रह गोचर और भी बेहतर रहेगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है विलासिता पूर्ण वस्तुओं में भी खर्च होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको बहु मुखी प्रतिभा का धनी बनाएंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं। महिलाओं के लिए ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि में गोचर करते हुए शुक्र सभी संकल्प को पूर्ण करने में मदद करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। संतान की चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से द्वादश व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बड़ा अप्रत्याशित रहेगा, कई बार कार्य होते-होते अंतिम समय में रुक जाएगा किंतु हताश न हो अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य पर ही ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्त के योग।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हैं शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा जो भी संकल्प लेंगे उसे पूर्ण करके ही छोड़ेंगे। यह समय आपके लिए श्रेष्ठ फलदाई रहेगा इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करें।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हो तो भी अवसर अनुकूल है। ग्रह गोचर पूर्णतः आपके लिए लाभदायक रहेगा इसलिए जो चाहें जैसा चाहें करें।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव धर्म एवं आध्यात्म के प्रति उन्नति देगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग। विद्यार्थियों को भी यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी टेंडर का आवेदन करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे।
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु आपके लिए किसी बड़े सामाजिक सम्मान अथवा सरकारी पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। महिलाओं के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।