फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापार समेत कई मामलों में होगा लाभ

Thu, 05 Mar 2026 12:33 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

 सूर्य और बुध का मिलन विशेष महत्व रखता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इसे बुधादित्य योग कहा जाता है। यह योग विशेष रूप से बुद्धि, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रगति से जुड़ा माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए करियर और धन के नए अवसर लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
बुधादित्य योग 2026 - फोटो : Amar Ujala
Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहराई से पड़ता है। जब ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसके परिणामस्वरूप हमारे जीवन की दशा भी बदलती है। कभी कठिन समय आसान हो जाता है, तो कभी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं। वैदिक ज्योतिष में कुछ ग्रह योग अत्यंत शुभ माने गए हैं, जबकि कुछ संयोजन अशुभ फल देने वाले होते हैं। सूर्य और बुध का मिलन भी बेहद शुभ योग माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इसे बुधादित्य योग कहा जाता है। यह योग विशेष रूप से बुद्धि, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रगति से जुड़ा माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए करियर और धन के नए अवसर लेकर आ सकता है।

बड़ी भविष्यवाणी: चंद्र ग्रहण और ग्रहों की स्थिति दे रही खतरनाक घटनाओं के संकेत, जानें कैसा रहेगा हिंदू नववर्ष

सूर्य और बुध की युति
7 मार्च 2026, शनिवार को शाम 4:29 बजे पर सूर्य और बुध एक ही अंश (0 डिग्री) पर स्थित होंगे। इस समय बनने वाला बुधादित्य योग कुछ राशियों के लिए भाग्य को प्रबल कर सकता है। धन लाभ, सुख-सुविधाओं में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में नई संभावनाएं लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही आपके कार्य की प्रशंसा होगी और आय में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा निवेश से अच्छा फल मिलने की संभावना दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और अधूरे कार्य पूरे होंगे।

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। साथ ही यह समय सम्मान और प्रगति देने वाला रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आमदनी के नए साधन बन सकते हैं। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत की संभावना है। साथ ही कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह युति लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक लाभ और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के प्रदर्शन में सुधार होगा। साहस और आत्मबल में वृद्धि देखने को मिल सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें