05 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 05 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 5 March: 5 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी और इसके साथ कई तरह के शुभ योगों को निर्माण हो सकता है जिससे कुछ राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। मेष राशि वालों को करियर में एक नई तरह की ऊंचाईयों का मौका मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। कर्क राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों को कानूनी मामलों में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लिए दिन कैसा रहेगा। 5 मार्च 2026 का राशिफल।
मेष राशि
आज आपको अपने खर्चों की आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आप बेफिजूल के खर्चों पर ज्यादा ध्यान देंगे और आपके मनमौजी स्वभाव के कारण भी लोग आपसे परेशान रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र के कामों में एक्टिव रहेंगे। आपके कारण काम में गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी संतान से भी उनके करियर को लेकर बातचीत करनी होगी, क्योंकि इससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सामाजिक आयोजन में भी आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है और आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने किसी दोस्त के घर मेल मिलाप करने आ सकते हैं। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर भी पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि किसी से धन्यवाद लिया था, तो उसे भी उतारने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देना होगा, जिसको लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके आस पड़ोस में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं और नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। काम को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर मेहनत जारी रखनी होगी। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे और दोस्तों के साथ आप आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की आप योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा, इसलिए आपको किसी भी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आप अपनी आंख व कान खोलकर कामों को करें और बॉस की बातों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें और भाई-बहनों को आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
आज आपको अपनी किसी पुराने गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। किसी परिवार के सदस्य के विवाह को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करेंगे। आपने यदि किसी काम को कल पर टालने की कोशिश की, तो बाद में उससे आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने धन को कुछ अच्छी योजनाओ में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि आप किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझ कर दें और जीवनसाथी से कोई बात ऐसी ना बोले, जिससे कि आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर निपटाना होगा, नहीं तो उनमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ली, तो वह आपको गलत सलाह दे सकते हैं।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी और आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
आज आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। बिजनेस में भी बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें, जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप आज अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लायेगे, जिसके लिए आप कुछ नए कपड़े, गहने आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बना कर रखेंगे, जिससे आपकी लोगों से खूब पटेगी और आपको किसी राजनीतिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है, जिससे आपको कामो में कोई डांट खानी पड़ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए किसी बात को बहुत ही सोच समझ कर बोलने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।