फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य-शनि की युति से इन राशि वालों को नौकरी-करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ, आय में होगा इजाफा

Thu, 05 Feb 2026 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Shani Conjunction: मार्च के महीने में सूर्य शनि की युति मीन राशि में बनेगी, जिससे कुछ राशि वालों को बहुत ही अच्छा लाभ होगा। 
विज्ञापन
1 of 4
मीन राशि में सूर्य शनि की युति - फोटो : adobe stock
Surya Shani Conjunction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं जिससे एक ही राशि में समय-समय कई तरह के योगों का निर्माण होता है। पंचांग गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य और न्यायाधिपति शनि एक साथ मार्च के महीने में आने वाले हैं। मार्च में सूर्य गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पर से ही न्यायाधीश और कर्मफलदाता शनि पहले से विराजमान हैं। वहीं आपको बता दें कि ये संयोग होली के बाद बनेगा जिसमें सूर्य और शनि दोनों ही एक साथ मीन राशि में युति करेंगे। इससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य-शनि की संयोग मीन राशि में बनने से यह संयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी बनने वाला होगा। सूर्य-शनि की युति आपकी राशि से दशम भाव में बनेगा। कुंडली का दशम भाव करियर-कारोबार में वृद्धि, तरक्की और लाभ प्राप्त के लिए होता है। ऐसे में इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर-कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के मिलने के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है और इस दौरान पिता-पुत्र के बीच अच्छे संबंध स्थापित होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए मार्च के महीने में सूर्य-शनि का मीन राशि में संयोग बहुत ही अनुकूल सिद्ध हो सकता है। यह संयोग आपकी राशि से चौथे स्थान पर बनेगा। कुंडला का चौथा स्थान वाहन और भौतिक सुखों का होता है ऐसे में इस युति के दौरान आपको कोई वाहन या प्रॉपर्टी का सौदा हो सकता है। जो लोग किसी वाहन, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़े काम करते हैं उनको अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। इसके अलावा आपको पैतृक धन-संपत्ति का लाभ आपको मिल सकता है। 

Navpancham Yog: सूर्य-गुरु नवपंचम योग से चमकेगी किस्मत, 5 राशियों की होगी जबरदस्त तरक्की

विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य-शनि की युति कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ, अच्छी और सकारात्मक साबित हो सकता है। आपकी कुंडली में यह युति धन और वाणी के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। आपको अपनी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। इस दौरान घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें