सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग के कारण कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में अच्छा इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्रादित्य राजयोग का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : amar ujala
ज्योतिष में सूर्य और शुक्र ग्रह को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण यह किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते हैं और युति संबंध बनाते हैं। सूर्य अब शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से पहले इस राशि में पहले से राहु, बुध और शुक्र विराजमान है। इस तरह तरह से चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। इसके अलाव सूर्य-शुक्र की युति कुंभ राशि में होने से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं शक्रादित्य राजयोग के बनने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की युति से बना शुक्रादित्य राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है।
यह शुक्रादित्य राजयोग आपकी राशि के लाभ के स्थान पर बना हुआ है जिससे आपकी आय और लाभ में इजाफा होगा।
इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर रहेगी।
लंबे समय से जो काम नहीं हो पा रहे थे उसके अब पूरे होने की संभावना है।
शुक्रादित्य राजयोग के बनने पर जीवन में सकारात्मक और लाभकारी प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की कुंडली में यह शुक्रादित्य राजयोग आपके भाग्य के स्थान पर बना हुआ है।
ऐसे में आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए लंबी अवधि के लिए यह लाभकारी होगा।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में हैं उनको सफलता हासिल हो सकती है।