Weekly Horoscope (16 to 22 Feb 2026): साल के दूसरे माह के पहले सप्ताह की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और 8 फरवरी तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026
- फोटो : Amar Ujala
Saptahik Rashifal (16 to 22 Feb 2026): फरवरी 2026 का तीसरा सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह जरा संभलकर चलने का संकेत कर रहा है। इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपनी वाणी और पर संयम रखना होगा। आपको यह समझना होगा कि आप अपनी बात से चीजों को जहां अपने पक्ष में कर सकते हैं तो वहीं आपकी बात और व्यवहार आपके बनते काम को भी बिगड़ने का कारण बन सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ एक पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है। विशेष तौर पर संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में अपने करियर और कारोबार पर भी कम ध्यान पाएंगे। जिसके कारण वह प्रभावित हो सकता है।
मेष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और संबंध को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी आपके शारीरिक कष्ट का कारण बन सकता है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आपके आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को असमंजस की स्थिति में करने और क्रोध में आकर बड़े फैसले लेने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आकस्मिक समस्याओं के चलते मूल कार्य एवं लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों और कनिष्ठ लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत रहेगी। कारोबार में जोखिम भरे आर्थिक निवेश से बचें। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं। इसी प्रकार परिवार के सदस्य या फिर आपके आत्मीयजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ या फिर शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा, हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल कही जाएगा। इस दौरान आप अपने काम को पूरे मनोयोग से करेंगे और आपको करियर, कारोबार में मनचाही सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके भीतर उत्साह एवं सक्रियता में वृद्धि होगी। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ आकस्मिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आपके भीतर काम को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। यदि आप रोजी, रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको हाथ आये अवसर को भूलकर भी नहीं जाने देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को जोखिमपूर्ण आर्थिक कार्यकलापों से दूर रहना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्य में लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में मुश्किलें आ सकती हैं। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक एवं दांपत्य सुख की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए ज्यादा सही कहा जाएगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी या फिर शासन से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। विरोधी खुद आपसे समझौता करने की पहल कर सकते हैं। यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए उपलब्धि भरा रह सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। उच्च शिक्षा की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कुल मिलाकर छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह उपलब्धिदायक बन रहा है और उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यह यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। सेहत सामान्य रहेगी और चीजों को मन मुताबिक होता देख आपका उत्साह एवं पराक्रम भी बढ़ा चढ़ा रहेगा। इस सप्ताह आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। पिता की तरफ से आपको विशेष स्नेह, सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अल्प लाभकारी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको जोश की बजाय होश से काम करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और लोगों की बात को धैर्य से सुनकर सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना उचित रहेगा।
सप्ताह के मध्य में कुछ एक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट पहुंच सकता है। माह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्चे आपके बजट को गड़बड़ा सकते हैं। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की इच्छाओं एवं भावनाओं का ख्याल रखें।
उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु का पीले चंदन और पीले पुष्प से पूजन तथा नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उनका खुलासा न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। साथ ही साथ किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें अन्यथा अपमान होने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ तकरार हो सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चन आ सकती हैं।
कन्या राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान नशे से बचें और अपनी जीवनशैली सही रखें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह प्रतिकूल कहा जाएगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को 21 दूर्वा की गांठ चढ़ाकर प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित मनोकामना के पूरा होने से मन हर्षित रहेगा। इस दौरान सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरा होता देख आपका जोश एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके भीतर कार्य को आगे बढ़कर करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। लंबे समय से प्रमोशन या उच्च पद पाने की अभिलाषा पूरी होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे। सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे।
सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। सेहत और संबंध दोनों इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहे जाएंगे। यदि आप किसी रोग या चोट से पीड़ित चल रहे थे आपको इस सप्ताह उसमें राहत मिल सकती है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है या फिर उनकी लाइफ में मनचाहा व्यक्ति आ सकता है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपको सप्ताह की शुरुआत से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर स्नेह, समर्थन और सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये कार्यों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कद एवं पद बढ़ने से न सिर्फ आफिस में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि एवं लाभ के योग बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभ को बढ़ाने वाली साबित होंगे।
सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी कारोबारी डील होने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। वृश्चिक राशि के जातकों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह संतान की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहयोग्य युवक-युवतियों के रिश्ते आएंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चला आ रहा घरेलू विवाद समाप्त हो सकता है। स्वजनों के साथ पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। आपको सत्ता-सरकार से जुड़े निर्णय से लाभ की प्राप्ति संभव है। चूंकि ग्रह-गोचर आपके अनुकूल रहने वाले हैं, इसलिए आपको करियर कारोबार से लेकर घर-परिवार तक में सभी जगह शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में धार्मिक मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति से आपको लाभ होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप इष्ट-मित्रों और सगे-संबंधियों से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं या फिर विरोधी खुद समझौते के लिए आपसे पहल कर सकते हैं। छात्र वर्ग का अध्ययन में मन रमेगा। उन्हें परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह उसकी राह में आ रही अड़चनें स्वयं दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि किसी भी कार्य के लिए आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम और प्रयास सफल होगा और उससे मनचाहे लाभ की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करते हुए आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी धनराशि लगा सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय उन्हें अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के मसले सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मकर राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ की बात को इग्नोर करने से बचना चाहिए और रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा में बाबा का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर कारोबार से लेकर घर-परिवार के लिए अनुकूल कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी समस्या का समाधान निकलने से आप राहत की सांस लेंगे। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलने से चीजें आसानी से पूरी होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह छात्र वर्ग का पढ़ाई-लिखाई में मन रमेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह किसी बड़े संस्थान से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कुंभ राशि वाले कारोबारी जातक बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह नवीन व्यावसायिक योजनाओं से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ कहा जाएगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। इस सप्ताह मीन राशि के लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से उचित दूरी बनाए रखना होगा। दूसरों के विवाद में तो भूलकर भी दखल न दें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। घर हो या फिर कार्यस्थल लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय सभी को मिलजुल कर अपना काम निकालने में समझदारी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अपने कागजी काम समय से निपटने की आवश्यकता है।
मीन राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने या फिर नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आर्थिक कष्ट के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। प्रेम प्रसंग में दिखावा करने से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। पारिवारिक सुख-सहयोग की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और भगवान श्री कृष्ण के मंत्र का जप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।