फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar: 17 अगस्त को सूर्य करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

Tue, 05 Aug 2025 12:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Sun Effects: सूर्य का 17 अगस्त 2025 को सिंह राशि में गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। यह गोचर 17 अगस्त की सुबह 1 बजकर 41 मिनट पर होगा और सूर्य 17 सितम्बर 2025 तक सिंह राशि में ही स्थित रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का 17 अगस्त 2025 को सिंह राशि में गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। - फोटो : adobe stock
Sun Transit Zodiac Signs: सूर्य का 17 अगस्त 2025 को सिंह राशि में गोचर एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, क्योंकि सूर्य सिंह राशि का स्वामी होता है और यह इसकी स्वयं की राशि मानी जाती है। जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करता है, तो वह पूर्ण बल और प्रभाव में होता है। यह गोचर 17 अगस्त की सुबह 1 बजकर 41 मिनट पर होगा और सूर्य 17 सितम्बर 2025 तक सिंह राशि में ही स्थित रहेगा। इस दौरान सूर्य की स्थिति मजबूत मानी जाती है, जिससे इसका प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और प्रशासनिक शक्ति पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। यह काल सत्ता, पिता से संबंध, उच्च पद और सम्मान से जुड़े मामलों में प्रगति का संकेत देता है।
आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग, मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, बनेंगे धनवान
इस गोचर के दौरान सूर्य की ऊर्जा अत्यधिक सक्रिय और प्रभावशाली रहती है, जिससे यह गोचर विभिन्न लग्न और राशियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में परिवर्तन और अवसर लेकर आता है। यह समय पिता, उच्च अधिकारियों, और सरकारी कामकाज से जुड़ी परिस्थितियों में सुधार ला सकता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में है, उनके लिए यह समय उन्नति, पदोन्नति, और सम्मान की प्राप्ति का योग बना सकता है। वहीं, जिनकी कुंडली में सूर्य पीड़ित है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि आपकी लग्न या राशि के अनुसार यह गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा।
Sawan Pradosh Vrat: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर शिव जी को इस तरह करें प्रसन्न, जानें उपाय

 
विज्ञापन

2 of 13
संतान के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सूर्य आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव में सूर्य का गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह भाव संतान, शिक्षा और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। कभी-कभी मन में उलझन या भ्रम की स्थिति बन सकती है। हालांकि, सूर्य अपनी राशि में होने के कारण आपको गहराई से सोचने और सही दिशा में प्रयास करने का मौका देगा। संतान के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत पर ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, खासकर पेट और एसिडिटी की समस्या होने पर। समय पर भोजन करना और संतुलित आहार लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

3 of 13
जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रयास करके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
सूर्य आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे, जो घर-परिवार और मां से जुड़ा होता है। इस दौरान घर में कुछ तनाव या असहमति हो सकती है, विशेषकर माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। हालांकि, मानसिक तनाव बहुत अधिक नहीं होगा क्योंकि सूर्य अपनी राशि में है। घरेलू विवादों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रयास करके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सीने या हृदय संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।

4 of 13
इस दौरान आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
सूर्य आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जो साहस, संवाद और छोटे-छोटे प्रयासों का भाव है। इस दौरान आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी यात्राएं और स्थान परिवर्तन फायदेमंद रहेंगे। भाइयों और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी सहयोग मिलेगा। राहु-केतु का प्रभाव थोड़ा रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
सूर्य आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो परिवार, वाणी और धन से जुड़ा होता है। इस स्थिति में परिवार में कभी-कभी छोटी-छोटी बहस हो सकती हैं, खासकर वाणी को लेकर सतर्क रहना होगा। आंखों या मुख से संबंधित हल्की तकलीफ हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार के सदस्यों के बीच सम्मान और मेलजोल बनाए रखना होगा। अहंकार से बचने का प्रयास करें ताकि मनमुटाव न बढ़े।
विज्ञापन

6 of 13
यदि आप समय पालन और संयम से कार्य करेंगे तो समस्याएं दूर होंगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। हालांकि, पित्त प्रकृति के ग्रह होने के कारण एसिडिटी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान में नियमितता बनाए रखना जरूरी होगा। कामकाज में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन यदि आप समय पालन और संयम से कार्य करेंगे तो समस्याएं दूर होंगी। अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा ताकि पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में खराबी न आए। सूर्य का यह गोचर सावधानी के साथ किया जाए तो सकारात्मक परिणाम देगा।
विज्ञापन

7 of 13
विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
सूर्य आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जो यात्रा, खर्च और दूर के संबंधों से जुड़ा होता है। इस अवधि में अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं, जो कभी-कभी थकान और तनाव का कारण बन सकती हैं। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देना आवश्यक है। स्वास्थ्य में नेत्र और पैरों से संबंधित समस्या आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में विवाद से बचें।

8 of 13
पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
सूर्य आपके लाभ भाव में रहेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति और लाभ के लिए बहुत शुभ है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और व्यापार में वृद्धि होगी। पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग बनेंगे। पिता या पिता तुल्य लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा, जिससे आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पा सकेंगे। अपने आचार-विचार में सात्विकता बनाए रखें, इससे आपको और भी लाभ होगा।

9 of 13
शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी सहयोग मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
सूर्य आपके दशम भाव में हैं, जो करियर और प्रतिष्ठा का भाव है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको काफी सफलता और मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी सहयोग मिलेगा। पिता से लाभ होने के संकेत हैं। हालांकि राहु-केतु के प्रभाव को नजरअंदाज न करें। घर-परिवार का भी ध्यान रखें ताकि कार्य क्षेत्र की सफलता के साथ घरेलू सुख भी बना रहे।

10 of 13
प्रशासनिक मामलों में सावधानी जरूरी है - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
सूर्य आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। भाग्य और अवसरों का सहयोग मिलेगा, जिससे कठिनाइयों के बाद सफलता के योग बनेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में सावधानी जरूरी है, विवादों से बचें। मेहनत और सही दिशा से आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। राहु-केतु के प्रभाव के कारण समय-समय पर सतर्कता आवश्यक होगी।

11 of 13
आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
सूर्य आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो चुनौतियों और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर आंखों और मुख से संबंधित पुरानी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। शासन-प्रशासन के लोगों का सम्मान करें। विवादों और तनाव से दूर रहें। संयम और सावधानी से कार्य करने पर ही स्थिति बेहतर होगी।

12 of 13
अहंकार और झगड़ों से बचें। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
सूर्य आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जो वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव है। दांपत्य जीवन में कुछ असहमति या गलतफहमियां हो सकती हैं। अहंकार और झगड़ों से बचें। विवाहित जीवन में शांति बनाए रखना जरूरी होगा। व्यावसायिक साझेदारी में जोखिम न लें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर होगा।
विज्ञापन

13 of 13
कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
सूर्य आपके छठे भाव में हैं, जो स्वास्थ्य, सेवा और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा है। इस अवधि में स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय मिलेगी। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी और शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। राहु-केतु के प्रभाव के कारण कुछ सावधानी जरूरी होगी, लेकिन समग्र रूप से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें