फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: भगवान सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, आपके लिए कितना शुभ

Sat, 12 Sep 2020 10:43 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
sun transit 2020
सूर्यदेव अपनी स्वराशि सिंह की यात्रा समाप्त करके 16 सितंबर की सायं 07 बजकर 05 मिनट पर अपने मित्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी नीचसंज्ञक राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्चराशिगत तथा तुला राशि में नीचराशि गत संज्ञक माने गए हैं। फलित ज्योतिष में जन्मकुंडली के भावों अनुसार इनका शुभा-शुभ प्रभाव सर्वाधिक रहता है। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य बलवान हों तो वह राजसत्ता का सुख भोगता है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ती है और उत्तम स्वास्थ्य का स्वामी होता है। इनका राशि परिवर्तन सभी प्राणियों के लिए अति महत्व रखता है। इनके शुभाशुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप जातक के भविष्य में मिलने वाली सफलताओं की दिशा तय होती है अतः कन्या राशि पर गोचर करने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से छठे शत्रुभाव में सूर्य का गोचर कई मायनों में आपके लिए वरदान सिद्ध होगा। इस राशि में सूर्य आपको अति प्रभावशाली बनाएंगे और सभी तरह की सुख समृद्धि प्रदान करेंगे। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। रोजगार की दृष्टि से कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शत्रु परास्त होंगे किंतु परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से पंचम भाव में सूर्य का गोचर प्रेम संबंधी मामलों के लिए तो अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु शोध परक एवं आविष्कारक कार्यों में अति सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलताओं के चरम तक पहुंचेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा चुनाव संबंधित निर्णय लेना भी आपके पक्ष में रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर कुछ पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदय संबंधी विकारों से सावधान रहें तथा माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में लंबित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों तथा शीर्ष अधिकारियों से गहरे संबंध बनेंगे। किसी भी तरह के चुनाव आदि में सम्मिलित होना चाहें तो अवसर अनुकूल है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से तृतीय भाव में सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। ये आपके सभी अरिष्टों का शमन तो करेंगे ही साहस एवं पराक्रम की भी वृद्धि करेंगे। सभी सोची समझी रणनीति कारगर रहेगी, लिए गए निर्णय तथा किये गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। ऊर्जा शक्ति का सदुपयोग अच्छे कार्यों में करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाई-बहनों से मतभेद न पैदा होने दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से द्वितीय धनभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए कई मायनों में मिला-जुला फल देने वाला सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे और काफी दिनों का रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद किंतु, जितना कमाएंगे उससे ज्यादा खर्च भी हो जाएगा इसलिए आर्थिक तंगी से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके दाईं आंख से संबंधित विकार, अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- आपकी राशि में सूर्य का गोचर आपको शक्तिशाली एवं त्वरित निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सर्विस आदि के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा, नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सूर्य का गोचर अति अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल प्रदान करेगा। कष्ट कारक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मित्र अथवा संबंधी से अशुभ समाचार मिलने के भी योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन आदि करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर आप की सफलताओं के मार्ग में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। सरकार के संबंधित विभागों से रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है अतः सफलता के लिए जी तोड़ मेहनत करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से दशम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होंगे। नए व्यापार आरंभ करना चाहें अथवा नौकरी की दृष्टि से नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाहें तो समय अति अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। चुनाव संबंधी निर्णय लेना भी आपके पक्ष में रहेगा इससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रुचि तो बढ़ाएगा ही दान पुण्य भी खूब करेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखेंगे तो सभी कार्यबाधाएं हल होती जाएंगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों को आपस में ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। षड्यंत्रकारियों से बचते रहें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से अष्टम भाव में सूर्य का गोचर आपको यशस्वी और प्रतापी बनाएगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है जिसके परिणाम स्वरूप हर समय आपको अग्नि, विष  तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। गूढ़ विद्याओं के प्रति रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक उन्नति के भी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर उतार चढ़ाव अधिक लायेगा। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है साथ ही ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी विवाह संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करके सफलता पाने के अच्छे योग। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए सूझबूझ से काम करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी अन्यथा हानि से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें