Surya Rashi Parivartan 2022: सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 15 मई की प्रातः 5 बजकर 29 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 जून को दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च राशि तथा तुला राशि में नीच राशि के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा, विशेष करके ट्रेडिंग अथवा शेयर बाजार का काम करने वाले लोगों के लिए तो यह समय और बेहतर रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। संपत्ति सम्बंधी विवाद हल होंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें अपनी कठोर वाणी पर संयम रखें।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि पर गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि अत्यधिक मेहनत करने के बावजूद भी उस तरह का लाभ नहीं मिलेगा । मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कष्ट कारक यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। इन सबके बावजूद गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। बैंकों से अधिक कर्ज लेने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी उर्जाशक्ति के कारण विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य और शिक्षा के प्रति चिंतनशील रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य मान सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि करेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह की सरकारी नौकरी में आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतर है। शोध एवं रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। राजनीति में किस्मत आजमाना चाह रहे हो तो भी यह अवसर अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बनाएंगे। काफी दिनों से चला आ रहा प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कई तरह के अप्रिय परिणामों का सामना करना पड़ेगा। कई बार कार्य बाधाओं का सामना करना पड़ेगा परिणामस्वरूप आप तनाव का सामना करेंगे किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्नि,विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। विशेष करके रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। कुछ दिनों के लिए जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप उनमें चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता आ सकती है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। ससुराल पक्ष से भी तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें,संयम आवश्यक है।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपको शत्रुमर्दी तो बनाएगा ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वह धन समय पर नहीं मिलेगा। कष्ट कर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को सफलता तो देंगे किंतु नई चुनौतियां भी पेश करेंगे। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए तो यह ग्रह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जितना प्रयास करेंगे उससे अधिक सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होने में थोड़ा और समय लगेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अब तक आप जो थकान महसूस कर रहे थे वह दूर होगी और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी परिणाम बेहतर रहेगा।