फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 08 May 2022 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपको अपने रिश्तों में कुछ समझौते करने पड़ेंगे। गर्लफ्रेंड को मनाने और प्रेम को बढ़ाने के लिए नरमी से काम लेना पड़ेगा। सोशल मीडिया से अच्छा सा संदेश भेजकर उनके चेहरे पर ख़ुशी ला सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):तनाव आज आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। खराब बर्ताव से आपके प्रेमी का मूड खराब हो सकता है। एक-दूसरे को समय दीजिये। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके संबंध और आपसी समझ में सुधार होगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज का दिन ख़ुशी भरा दिन है। सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ अपनी फोटो डालने पर बहुत लाइक्स मिलेंगे। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंधों में आज सुधार होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आपके साथी से अनबन हो सकती है। आज मन कुछ असमंजस में रहेगा। विवाहित जोड़ों के बीच बहस हो सकती है।आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। तकरार न बढ़ने पाए इसलिए संयम रखें। आज आपको सर्दी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज एक रोमांटिक दिन है। दिन खुशी और रोमांस के साथ बीतेगा। अपने पार्टनर या दोस्त को रात्रिभोज बाहर ले जायें। इससे पारस्परिक समझ और प्यार मजबूत होगा। संतान से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने प्रेमी से खुल कर मन की बात आज कह डालिये, बात बन जायेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज मन रोमांटिक हो रहा है। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। आज कोई गलत हरकत न करें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने बुद्धि-बल से लोगो पर ज्यादा अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। किसी बड़े मुद्दे पर सही फैसला ले पाएंगे। परिवार में मन मुटाव हो सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपको धैर्य रखना होगा। प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। नाराजगी को दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर अच्छा सा मैसेज भेजें। आज परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं। सेहत का ध्यान रखे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी सहानुभूति आपके प्रेमी को आकर्षित करेगी। हल्का-फुल्का मजाक आपसी रिश्तों को बेहतर बनायेगा। विवाह के इच्छुक युवक-युवती के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। बहन से अनबन हो सकती है |

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज खर्च की अधिकता रहेगी। बच्चों का रिजल्ट आपको तनाव दे सकता है। अपने परिवार के साथ जयादा समय व्यतीत करें। रिश्तों में सुधार होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप सही फैसले लेंगे। आपके मित्र आपसे प्रभावित होंगे। आपकी मदद से मित्रों को भी लाभ होने का योग है। आज शाम अच्छी बीतेगी। अविवाहित लोगों की सगाई का योग भी बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें