फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 साल बाद सूर्य देव करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकती है पद और प्रतिष्ठा

Fri, 11 Oct 2024 04:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य गोचर 2024 - फोटो : amar ujala
Surya Gochar 2024: ग्रह समय समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इन राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य एक साल बाद दिसंबर में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। वहीं गुरु और सूर्य देव मित्र ग्रह हैं, ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। नवग्रहों में सिंह राशि के स्वामी सूर्य को प्रमुख ग्रह और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना जाता है और सूर्य पिता, नेतृत्व क्षमता, अधिकार आदि के कारक ग्रह भी हैं। सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से  कई राशियों को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है, इन राशियों के जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन किन राशियों के जातक फायदा उठा पाएंगे। 

विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के जातकों को शुभ फल देने वाला है। सूर्य देव सिंह राशि के जातकों के पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभ लेकर आ सकता है। सूर्य देव कन्या राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन या संपत्ति की खरीदारी भी संभव है। इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। व्यापारियों को धनलाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का धनु राशि में गोचर शुभकारी साबित हो सकता है। सूर्यदेव धनु राशि के लग्न भाव में रहेंगे। इसीलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलती जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान उनकी मेहनत का फल मिलेगा। विवाहित लोगों का जीवन अच्छ बीतेगा। अविवाहित लोगों को विवाहके प्रस्ताव आने की संभावना है । 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें