फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य आए धनु राशि में अगले एक महीने इन 6 राशि वालों की रहेगी चांदी

Fri, 16 Dec 2016 09:54 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 15
सूर्य देव
सूर्य देव मंगल की राश‌ि वृश्च‌िक से न‌िकलकर 15 द‌िसंबर की शामए 8 बजकर 53 मिनट पर गुरू की राशि धनु में आ रहे हैं। धनु राशि में गुरू के आगमन से मलमास लग जाएगा और अगले एक महीने शादी-व्याह जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार धनु राश‌ि में सूर्य का आगमन पौष संक्रांत‌ि है जो गुरुवार के द‌िन होने के कारण नंदा नाम की संक्रांत‌ि है जबक‌ि नक्षत्रानुसार यह महोदरी है। इस संक्रांत‌ि का पर‌िणाम देश दुन‌िया और आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा जान लीज‌िए।
विज्ञापन

सूर्य आ रहे हैं धनु राश‌ि में अगले एक महीने इन 6 राश‌ि वालों की रहेगी चांदी

2 of 15
सूर्य ग्रह नक्षत्र
ज्योत‌िषीय गणना के अनुसार सूर्य की इस संक्रांत‌ि का पर‌िणाम है क‌ि अगले एक महीने में मौसम में बड़ा बदलाव होगा और शीतलहर के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त होगा। लेक‌िन वर्षा अनुकूल होने से कृष‌ि अच्छी होगी। इन द‌िन धर्म-कर्म की भावना बढ़ेगी और इस धार्म‌िक व्यक्त‌ियों एवं धार्म‌िक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ म‌िलेगा।
विज्ञापन

सूर्य आ रहे हैं धनु राश‌ि में अगले एक महीने इन 6 राश‌ि वालों की रहेगी चांदी

3 of 15
ग्रह
मुस्ल‌िम देशों जैसे ईराक, सूडान, इजरायल में आतंकी घटनाएं बढ़ेगी। बात करें आर्थ‌िक हालात और आपकी जेब की तो इस महीने आपको जरूरी चीजों जैसे चावल, गेहूं, दाल एवं रोजमर्रा की चीजों में बढ़ी कीमत के कारण परेशानी हो सकती है। यानी नोटबंदी में जरूरी चीजो की बढ़ती कीमत से आमजनता को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। आइये अब जानें राश‌ियों पर इस संक्रांत‌ि का प्रभाव।

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका म‌िलेगा

4 of 15
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सूर्य की यह संक्रांत‌ि आपके ल‌िए शुभफलदायी रहेगी आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका म‌िलेगा। अध‌िकार‌ियों से आपके तालमेल बने रहेंगे। धन और पार‌िवार‌िक जीवन भी सुखद रहेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कार्यक्षमता से लाभ प्राप्त कर सकेंगे

5 of 15
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपके व‌िरोध‌ी इन द‌िनों शांत रहेंगे और आप अपनी कार्यक्षमता से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूर है।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः क्रोध और उग्रता से परेशानी हो सकती है

6 of 15
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपको संयम से काम लेना होगा, क्रोध और उग्रता से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी हो सकती है। साझेदारी के काम में संभलकर चलें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आपके व्यय बढ़ सकते हैं

7 of 15
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और अपने व‌िरोध‌ियों से सजग रहना होगा। आपके व्यय बढ़ सकते हैं।

स‌िंह राश‌िः आय के मामलों में क‌िया गया प्रयास सफल होगा

8 of 15
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
संतान संबंधी व‌िषयों को लेकर परेशान रह सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। आय के मामलों में क‌िया गया प्रयास सफल होगा।

कन्या राश‌िः कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि होगी

9 of 15
कन्‍या राश‌ि
आपके ल‌िए सूर्य का धनु राश‌ि में आना शुभफल रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपकी स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहेगी लाभ का मौका म‌िलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि होगी ।

तुला राश‌िः व‌िरोध‌ी का प्रभाव कम होगा

10 of 15
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपके व‌िरोध‌ी का प्रभाव कम होगा। तालमेल बनाकर रखेंगे तो भाईयों से सहयोग म‌िलेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः खर्चे बढ़ेंगे

11 of 15
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस महीने आंखों में तकलीफ हो सकती है। सगे-संबंध‌ियों से मतभेद हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।

धनु राश‌िः तनाव और च‌िंता में वृद्ध‌ि होगी

12 of 15
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपको इन द‌िनों संयम और गंभीरता से काम लेना होगा नहीं तो आपके म‌ित्र और र‌िश्तेदार आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखना होगा। मानस‌िक तनाव और च‌िंता में वृद्ध‌ि होगी।

मकर राश‌िः बढ़ते खर्च के कारण परेशानी हो सकती है

13 of 15
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस महीने आपको अपने बजट का ध्यान रखने हुए चलना होगा नही तो बढ़ते खर्च के कारण परेशानी हो सकती है। छात्रों एवं श‌िक्ष के क्षेत्र से जुड़े लोग इस समय का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राश‌िः अच्छा लाभ म‌िल सकता है

14 of 15
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
सूर्य का यह गोचर आपके ल‌िए आर्थ‌िक मामलों में शुभ फलदायी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको अपने प्रयास के अनुरूप अच्छा लाभ म‌िल सकता है। शत्रुओं और व‌िरोध‌ियों का प्रभाव कम होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी

15 of 15
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों से सहयोग एवं तालमेल बना रहेगा, प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। सामाज‌िक मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी। भूम‌ि, भवन और वाहन खरीदने के प्रयास सफल होंगे। माता के साथ तालमेल बनाए रखना लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें