इस हफ्ते की शुरुआत ऐसे समय में हुई जब सूर्य ने धनु राशि में आकर बुध से संयोग बनाया है। सप्ताह मध्य में बुध की चाल बदलेगी और वह वक्री चाल से चलने लगेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव का आपकी लव लाइफ पर कैसा असर रहेगा। क्या आप प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे या आपके संबंध कड़वे होंगे।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें। मन को शांत रखकर परेशानियों से निजात पाएं। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।
विज्ञापन
वृष्ा राशि: प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं
3 of 13
वृष
सप्ताह का आरंभ आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है लेकिन आने वाले बाकी दिनों में परिस्थितियां खुद ब खुद आपके लिए अनुकूल होती जाएगी। प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं, रोमांस का आनंद ले सकते हैं। पिछली बातों को भुलाने के लिए आप दोनों को किसी प्राईवेट जगह पर जाना चाहिए जहां आप दोनों के अलावा कोई तीसरा ना हो और ना ही आप इसके बारे में किसी को बताएं।
मिथुन राशि: आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
कर्क राशि: लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंध के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है अथवा आपको कई तरह के उतार-चढ़ाव इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं। आप दोनों की विचारधाराओं के टकराव से सप्ताह का आरंभ देखा जा सकता है। यदि दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो पूरा सप्ताह बर्बाद होने में देर नहीं लगेगी और आप दोनों अपनी ईगो के साथ रहिए फिर। इस ईगो का बुरा असर तो सप्ताह के तीसरे भाग में खुलकर सामने आएगा जब आप परस्पर छींटाकशीं करने से भी नहीं चूकेगें।
विज्ञापन
सिंह राशि: आपके बीच मनमुटाव की आशंका है
6 of 13
सिंह राशि
आप दोनों के मध्य मनमुटाव की भी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए आप जो भी बोलें अथवा कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर करें तो उस पर पहले सोच विचार कर लें। कई बार जाने अनजाने में कुछ गलत बातें हो ही जाती हैं। अपना और प्रेमी का मूड चौपट ना करें, रोमांसभरी बातों का आनंद लें। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके लिए अनुकूल तथा रोमांटिक कहा जा सकता है लेकिन बाद के भाग को बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा इसलिए आप अपनी ओर से सब ठीक-ठाक ही रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें
7 of 13
कन्या राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें और मन ही नहीं चाहेगा कि कभी अलग भी हुआ जाए। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु भी मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएं महसूस करने का प्रयास करें। यदि आप मूल्य से प्यार को तोलेगें तो सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है क्योंकि प्रेमी आपकी इस बात से आहत होकर बातचीत बंद कर सकता है। जिससे आपका मन भी फिर बेचैन ही रहेगा।
तुला राशि: प्रेमी जीवन में तूफान देखा जा सकता है
8 of 13
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेमी जीवन में तूफान देखा जा सकता है और आप उसमें से निकलने का रास्ता भी ठीक से ढूंढ नहीं पाएंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में आप दोनों के मध्य फिर से एक बार तारतम्य बैठने की गुंजाइश उभर सकती है लेकिन आप अपनी ईगो के कारण आगे कदम नहीं बढ़ाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आप खुद अपनी लगाई आग में झुलस सकते हैं। अब आप जो बोएंगे तो वह आपको ही काटना पड़ेगा ना।
वृश्चिक राशि: इस पूरे हफ्ते प्रेमी जीवन में आनंद ही आनंद होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सारा सप्ताह ही आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन बीच में आप प्रेमी से कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं करेगें लेकिन जरुरी नहीं है कि आपकी सभी अपेक्षाओं पर प्रेमी खरा ही उतरे। उसका अपना निजी जीवन भी है और कुछ सामाजिक बंधन भी हैं जिन्हें निभाना जरुरी है, इसलिए आप ना तो अपना मूड खराब करें और ना ही प्रेमी का दिन खराब करें।
धनु राशि: प्यार के मामले में संयम से काम लेना होगा
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है। समय के साथ आपके संबंध स्वत: ही आगे बढ़ना आरंभ हो जाएंगे, ज्यादा समय तक आपका प्यार आपसे दूर नहीं रह पाएगा।
मकर राशिः रोमांटिक लाइफ का आनंद मिलेगा
11 of 13
मकर राशि
सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है और इस अनुकूलता का आपको लाभ उठाना चाहिए जिससे रोमांस की बारिश हो सके। इसके बाद के समय में आपको प्रेमी से बात कम करनी चाहिए, यदि नहीं भी होगी तब भी आपके लिए उचित रहेगा अन्यथा अनावश्यक बातों में आप दोनों उलझकर रह जाएंगे। सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।
कुंभ राशि: रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
ये पूरा सप्ताह आपके प्रेम संबंध के लिए अनुकूल है। आप दोनों एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आप छोटी-मोटी यात्रा पर प्रेमी के साथ जा सकते हैं। साथ रहने का कोई भी मौका आप दोनों गंवाना नहीं चाहेगें। सप्ताह के अंतिम समय तक रोमांस अपनी ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। आप दोनों एक-दूसरे को पहले से भी अधिक जानने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन फिर भी आप अपनी घरेलू परेशानियों को शेयर करने से बचें।
मीन राशि: सप्ताह प्यार के मामले में आपके लिए अनुकूल रहेगा
13 of 13
मीन राशि
यह पूरा सप्ताह प्यार के मामले में आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि प्रेमी से अनावश्यक न उलझें नहीं तो अपने हाथों से अपनी लव लाइफ खराब कर सकते हैं। आपके लिए यह भी जरूरी है कि परिवार और प्यार के बीच संतुलन सही तरह से बना रहे अगर एक भी अनदेखी करेंगे तो जीवन में तनाव का माहौल बना रहेगा।