फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2023: 15 मार्च से मीन राशि में होंगे सूर्य, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Wed, 01 Mar 2023 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
surya ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक राशि के दूसरी राशि में संचरण करते है और इसी कड़ी में सूर्य देव 15 मार्च को देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। यह संचरण इसलिए भी ख़ास है क्योंकि मीन राशि में खुद बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में दोनों की युति सभी राशियों पर असर डालेगी। आइये समझते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि -  इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी हैं और उनका गोचर बारहवें भाव से होने जा रहा है। आपके लिए यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आपके कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपके लिए  मुश्किलें पैदा करने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। इस गोचर के दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते है। इस समय आप अपने पिता की सेहत को लेकर भी परेशान हो सकते है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य केंद्र स्थान के स्वामी होकर परम राजयोग कारक होते हैं। अब सूर्य का गोचर आपके एकादश भाव से होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपकी आय में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आपको सरकार पक्ष से जमकर लाभ होगा। अगर आपके पिता सरकारी नौकरी में है तो उन्हें भी लाभ मिलेगा। इस समय आपको नया काम शुरू करने के लिए धन प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको अपनी माताजी की ओर से सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके दशम भाव में होगा। इस भाव में सूर्य को विशेष बल प्राप्त होता है इसलिए सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ होगा। इस समय आप अपने कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इस समय जो जातक अपना खुद का काम शुरू करना चाह रहे है उनके लिए अनुकूल समय है। इस गोचर के दौरान ह्रदय रोग से पीड़ित जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव दूसरे भाव यानी कुटुंब भाव के स्वामी होते हैं। अब सूर्य का गोचर आपके भाग्य स्थान से होने जा रहा है। इस समय आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय आपके अटके हुए काम पूरे होने जा रहे हैं। आपको इस समय छोटी यात्राओं से लाभ होगा। आप अगर जनसंचार से जुड़े हैं तो आप इस समय अपनी वाणी के प्रभाव से प्रसिद्द होंगे। भाई बहनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्न के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर करेंगे जो की अशुभ भाव है। इस भाव में सूर्य का गोचर शुभ परिणाम नहीं देता है। इस समय आपको अपने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आपकी हड्डी में कोई चोट आ सकती है। ससुराल पक्ष के साथ किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन देन आपको इस समय नहीं करना है। इस समय आपको धन के निवेश को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को धन उधार देने से बचे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करवाएं। 
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य बारहवें स्थान के स्वामी होकर आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे। इस भाव में सूर्य के गोचर के कारण आपके जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। इस समय आपको कोई नया निवेश नहीं करने की सलाह दी जाती है। इस गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय अहंकार और घमंड से खुद को बचाए रखें। इस समय जो जातक विदेश जाने की सोच रहे है उन्हें सफलता मिल सकती है। इस समय आपको किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी हैं और अब वो आपके छठे भाव से गोचर करेंगे। इस भाव में सूर्य का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और लक्ष्य सिद्धि भी होगी। इस समय किसी कोर्ट केस का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि लाभ स्थान के स्वामी के शत्रु भाव में गोचर करने से आर्थिक हानि की भी सम्भावना बन रही है इसलिए इस समय धन को लेकर कोई जोखिम मोल नहीं ले। व्यापारी वर्ग के खर्चे में वृद्धि संभव है। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव यानी त्रिकोण में होने जा रहा है। इस गोचर से छात्र वर्ग को अनुकूल परिणाम प्राप्त होने वाले है। इस समय आपको शेयर मार्किट से सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। व्यापारी वर्ग को इस समय बढ़िया मुनाफा होने की उम्मीद है। सूर्य के इस गोचर से कार्य स्थल पर आपका सम्मान बढ़ने वाला है। इस समय जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे है उनके लिए अच्छा समय है। इस समय प्रेमी युगल बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर इस समय आप किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का विचार कर रहे हैं तो टाल देना ही बेहतर है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य नवें भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके चौथे भाव से होगा। ज्योतिष के नियम के अनुसार इस भाव में सूर्य मिले जुले परिणाम देने वाला होता है। इस समय आपको सूर्य के इस गोचर के कारण कुछ मानसिक तनाव भी संभव है वहीं आप अपनी माता की सेहत को लेकर भी थोड़े परेशान हो सकते है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी इसलिए इस अवधि में आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके तीसरे भाव से होने जा रहा है। इस भाव में सूर्य के गोचर से आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहने वाला है। इस समय जनसंचार से जुड़े जातक अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। हालांकि अष्टम भाव के स्वामी के तीसरे भाव में गोचर क्रोध को बढ़ा देता है। इस समय अपने भाई बहनों के साथ किसी भी प्रकार के कोई विवाद से आपको बचना होगा। इस समय पिता के साथ मतभेदों के चलते मन खट्टा हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाकर मन को शांत महसूस करेंगे। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके दूसरे भाव यानी वाणी भाव से होगा। इस गोचर के फलस्वारूप किसी पुराने सम्पत्ति के विवाद का निपटारा हो सकता है वही वाणी कौशल भी आपका अच्छा हो जाएगा। इस समय आध्यात्म से जुड़े जातकों को कुछ अच्छे अनुभव होते हुए नज़र आ सकते है। धन संचय को लेकर भी अब चीज़े अच्छी होती चली जायेगी लेकिन अभी भी आपको क्रोध से बचना है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई वाद विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके लग्न से ही होगा। अगर प्रोफेशनल लाइफ के नज़रिये से देखा जाए तो सूर्य का गोचर जीवन में कई बदलाव लेकर आने वाला है। इस समय आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ा सम्मान दिया जा सकता है। इस गोचर के दौरान आप अपने ऑफिस में टीम लीडर के तौर पर भी कार्य करते हुए नज़र आ सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो आप इस समय दूसरों के साथ अहंकार के साथ पेश आएंगे। इस समय आपको अपने स्वाथ्य और सेहत का भी ध्यान रखना होगा। हालांकि आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें