धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी साबित होगा। आपके जीवन में खुशियों के सौगातें आएंगी। समाज में आपके कार्यो के द्वारा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिलेंगे। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।