फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: मंगल के साथ सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश आज, जानिए राशियों पर प्रभाव

Sun, 16 Aug 2020 10:01 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
sun transit 2020
ग्रहों के अधिपति एवं फलित ज्योतिष में आत्मा के कारक भगवान सूर्य 16 अगस्त की सायं 7 बजकर 09 पर अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर गए हैं। इसके अलावा आज शाम को मंगल का भी राशि परिवर्तन है। मंगल 16 अगस्त की सायं 6 बजकर 30 पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का अपनी राशि में जाना जनमानस के लिए अति शुभ फल कारक माना गया है। इस राशि में ये 16 सितंबर की सायं 7 बजकर 6 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्चराशिगत एवं तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

आज मंगल करेगा मेष राशि में प्रवेश, नौ राशियों के लिए शुभ जबकि तीन राशि के लोग रहें संभलकर
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि 
राशि से पंचम मूल त्रिकोण में सूर्य का गोचर आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा, नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता एवं शोध कार्यों में अत्यधिक सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। मकान वाहन के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधों से सहयोग की उम्मीद कम करें स्वयं के बल पर कार्य करें और आगे बढ़ें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक ट्रेन दुर्घटना से बचें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आप में ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए विवेक का सही उपयोग करेंगे तो कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें शासन सत्ता का सही उपयोग करें और उच्चाधिकारियों से  संबंध बिगड़ने न दें। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि 
राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा किंतु कई बार अपनी ही कटु वाणी के द्वारा आप बनते हुए कार्य को भी बिगाड़ सकते हैं इसलिए भाषा का प्रयोग बहुत समझ बूझ के साथ करें। वाहन का क्रय करना चाहे अथवा कोई भी महंगी वस्तु खरीदना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि 
आपकी स्वयं की राशि में राशि स्वामी सूर्य का आना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु यह समय आपकी परीक्षा का भी है इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए तथा ऊर्जाशक्ति का सही दिशा में उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि 
राशि से हानि भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल कारक सिद्ध होगा। कष्ट कारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है तथा किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक लें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज देने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना सफल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि 
राशि से लाभ भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है,सभी अरिष्टों का शमन होगा। चुनाव संबंधी कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहें तो अवसर अच्छा है किंतु बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से कर्म भाव में सूर्य का गोचर आपके प्रतीक्षित सभी कार्यों का निपटारा करेगा। काफी दिनों से प्रतीक्षित आप का संकल्प पूर्ण हो सकता है। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। माता पिताके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और इनसे वाद विवाद में न उलझें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

10 of 13
राशि
धनु राशि 
राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा। आपकी भाग्य उन्नति तो होगी ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी आगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए ये गोचर और भी सफलता दायक सिद्ध होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने के बेहतर योग।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि 
राशि से अष्टमभाव में सूर्य का गोचर आपको प्रतापी-यशस्वी बनाएगा। किसी नए पुरस्कार अथवा कार्यक्षेत्र में बड़े सम्मान की प्राप्ति के योग किंतु आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, नेत्र विकार से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहें। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के भी योग।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि 
राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर कार्य व्यापार में उन्नति तो देगा ही आय में वृद्धि भी होगी। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं, किंतु दांपत्य जीवन के लिए यह संयोग अच्छा नहीं रहेगा इसलिए वाद-विवादों से बचें। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए आपके कार्यों का निपटारा होगा। अपने कुशल नेतृत्व के बलपर यश प्राप्त करेंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि 
राशि से छठे शत्रुभाव में सूर्य का गोचर भी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु, अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, जहां तक हो सके झगड़े विवाद से दूर रहें। शत्रु परास्त होंगे, न्यायिक मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। यात्रा देशाटन का शुभ अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें