फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 16 August 2020: आज मंगल के राशि परिवर्तन से 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 16 Aug 2020 09:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, 16 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 16 अगस्त 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध काफी अनुकूल है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर बाद ही लें। परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार एकजुट रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए भी आज का दिन उत्तम है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी परिवार वालों के साथ दिन खुशी खुशी बिताएंगे।

 

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार को समय कम दे पाएंगे। राहु का प्रभाव होने से मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। खर्चे आपके थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की भूरी भूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  1. आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर संबंधों से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।
 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अंदर से खुश रहेंगे। आज आप सभी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे। आपकी लव लाइफ के लिए आज खुशनुमा दिन रहेगा और संतान भी मौज मस्ती करेगी। आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। हो सकता है कि आज के दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले लें। कुल मिलाकर आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से कल लाइक रहेगा। आज आपके परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में ख़ुशी का एहसास होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें