Surya Gochar in Singh Rashi: कुछ दिनों बाद अगस्त महीने की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त 2026 को होगा। स्वराशि में आने से सूर्य की शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है, जिसका सकारात्मक असर कई राशि वालों के करियर, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पर देखने को मिल सकता है। सूर्य को सरकारी कार्य, पद-प्रतिष्ठा, पिता और आत्मबल का कारक माना गया है। ऐसे में उनका यह गोचर कुछ राशियों के लिए नई उपलब्धियों से लेकर जातकों के प्रभाव में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि, इस समय किन राशियों को विशेष लाभ होगा।
Predictions: कर्क में अतिचारी गुरु बढ़ा रहे हैं राजनीतिक अस्थिरता के संकेत, विवादों के साथ महंगाई भी कर सकती है परेशान
Astrology: ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज्यादा उदार और दयालु, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार