फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य ने किया धनु में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगी सफलता और किसकी बढ़ेंगी परेशानियां

Tue, 16 Dec 2025 06:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sun Transit In Sagittarius 2025: मान-सम्मान के कारक सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में अपना स्थान ले चुके हैं। इसी के साथ खरमास का प्रारंभ भी हो गया है, जो 14 जनवरी 2026 तक बना रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Sun Transit In Sagittarius 2025 - फोटो : अमर उजाला
Sun Transit In Sagittarius 2025: मान-सम्मान के कारक सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में अपना स्थान ले चुके हैं। इसी के साथ खरमास का प्रारंभ भी हो गया है, जो 14 जनवरी 2026 तक बना रहेगा। चूंकि सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा के कारक है, इसलिए इस गोचर का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान जहां कुछ राशियों को करियर में कामयाबी, बेहतर स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ और उच्च पद मिलेगा, वहीं कुछ जातकों के जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह समय उनके लिए नई परिस्थितियाां और बदलाव लेकर आ सकता है। ऐसे में आइए सूर्य के धनु में गोचर से 12 राशियों पर इसका प्रभाव जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
धन लाभ, सुख-समृद्धि और प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। यह गोचर आपके नौवें भाव में होगा। इसके प्रभाव से जिस भी कार्य में आप हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता की प्राप्ति संभव है। धन लाभ, सुख-समृद्धि और प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 13
सहकर्मियों और वरिष्ठों से तालमेल बनाकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में आ सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय नया काम या कोई डील करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान की आशंका है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से तालमेल बनाकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में आ सकते हैं।

4 of 13
यात्रा अधिक होने कारण शरीर दर्द की दिक्कत होगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का तनाव बढ़ सकता है। अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आपके सामने आएगा। कुछ एक बड़ी समस्याओं के सामने आने से जहां परेशानियां बढ़ेगी, वहीं विरोधी आपको परेशान करने का मौका देख सकते हैं। यात्रा अधिक होने कारण शरीर दर्द की दिक्कत होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा। यह गोचर आपके पंचम भाव में होगा। ऐसे में करियर-कारोबार में कामयाबी के साथी ही आपको इनकम के सोर्स मिलेंगे। करियर-कारोबार में सुधार होगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव लाइफ शानदार रहने वाली है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य का धनु राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको सफलता, धन लाभ से लेकर बिजनेस में बेहतर आउटपुट मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी सफल होती नजर आ सकती है। पिजा के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कला के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाएंगें। लव लाइफ शानदार रहने वाली है।
विज्ञापन

7 of 13
काम को लेकर सभी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि सूर्य गोचर आपके चौथे भाव में होगा। आपके सुख में बढ़ोतरी होगी। नई जिम्मेदारियों के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लाभ मिलेगा और स्थिति मजबूत होगी। काम को लेकर सभी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी।

8 of 13
मार्केट में धन लगाकर पछतावा होगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे रखें अन्यथा भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस समय आपको भावना में बहकर इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। हालांकि, मार्केट में धन लगाकर पछतावा होगा। 

9 of 13
नए लोगों से मिलने पर सावधानी रखें। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
समय मुश्किलों भरा रहेगा। अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। रिश्तों में अनबन बढ़ सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन में भी कुछ अशांति बनी रह सकती है। नए लोगों से मिलने पर सावधानी रखें। 

10 of 13
यह समय आपके लिए शुभ और सौभाग्य लेकर आएगा। बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
सूर्य का धनु राशि में आना आपके प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन करेगा। दरअसल, सूर्य का गोचर धनु राशि के प्रथम भाव में होगा। इससे आपको अपने कार्य कौशल और सफलता भरपूर मिलेगी। यह समय आपके लिए शुभ और सौभाग्य लेकर आएगा। बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

11 of 13
प्रयासों का प्रतिफल नहीं मिलने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। छात्रों को अभी और धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना समस्या का बड़ा कारण बन सकता है। प्रयासों का प्रतिफल नहीं मिलने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।

12 of 13
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
सूर्य गोचर कुंभ राशि के ग्यारहवें में भाव में होगा। इससे आपकी नौकरी पाने की इच्छा पूरी होगी। आपको करियर और कारोबार दोनों में अनुकूलता बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी है। 
विज्ञापन

13 of 13
जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को सभी काम में सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य के मामले में जोड़ों का दर्द, थकान तथा रक्तचाप संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। 


Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें