फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य पहुंचे कर्क राशि में, अगले एक महीने इन 6 राशि वालों की रहेगी चांदी

Sat, 16 Jul 2016 02:25 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य देव
सूर्य पहुंचे अपने म‌ित्र ग्रह चन्द्रमा की राश‌ि कर्क में। जल तत्व की इस राश‌ि में सूर्य के पहुंचने से सावन का महीना शुरु हो गया है। सावन का यह महीना आपके ल‌िए कैसा रहेगा, जान‌िए क्या कहते हैं आपके स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः क्रोध पर काबू रखें

2 of 13
मेष राश‌ि
आपकी राश‌ि के ल‌िए सूर्य का यह गोचर काफी उतार चढ़ाव का संकेत दे रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। पार‌िवार‌िक जीवन में छोटे-मोटे व‌िवाद हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर न‌ियंत्रण रखने की जरुरत रहेगी, क्रोध पर काबू रखें नहीं तो बनती बात भी ब‌िगड़ सकती है। प्रेमी अपने पुराने द‌िनों को याद कर तन्हाई में मुस्कुरा सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के मामले में आप अपनी मेहनत और लगन से कामयाब होंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में आपको अनुकूलता का एहसास होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
सूर्य आपकी राश‌ि से तीसरे घर में गोचर करेंगे। सूर्य का यह गोचर आपको अभ‌िमानी और अहंकारी बना सकता है ऐसे में आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो कार्यक्षेत्र क्षेत्र से लेकर पार‌िवार‌िक जीवन तक हर स्‍थान पर आपको मनमुटाव और टकराव का सामना करना पड़ सकता है। इन द‌िनों आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके ल‌िए लाभदायक होने की संभावना है। वैसे स्वास्‍थ्य और आर्थ‌िक मामलों में आपको अनुकूलता का एहसास होगा।

म‌िथुन राश‌िः अाय से अध‌िक व्‍यय च‌‌िंता में डाल सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
सूर्य का यह गोचर आपके ल‌िए खर्चीला रह सकता है। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा नहीं तो आर्थ‌िक परेशान‌ियों का सामना करना होगा। सेहत के मामलों में आपको ध्यान देने की जरुरत रहेगी। आंखों में तकलीफ हो सकती है। सगे-संबंध‌ियों एवं म‌ित्रों से सहयोग में कमी रहेगी, मनमुटाव भी हो सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः बदलते मौसम में ज्वर बुखार की आशंका है

5 of 13
कर्क राशि
आपकी राश‌ि में सूर्य के गोचर से आपमें भरपूर उर्जा का संचार होगा और आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोश‌िश करेंगे। लेक‌िन सूर्य का यह गोचर आपको स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी भी दे सकता है, खासतौर पर बदलते मौसम में ज्वर बुखार की आशंका है। आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा ज‌िस पर संयम रखने की कोश‌िश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों से लाभ और सहयोग ‌म‌िल सकता है। 
विज्ञापन

सिंह राश‌िः जल्दबाजी में कोई न‌‌िर्णय नहीं लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
ग्रहों के राजा सूर्य आपकी राश‌ि से बारहवें घर में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर का पर‌िणाम है क‌ि आपको इन द‌िनों बढ़ते खर्चे के कारण परेशानी हो सकती है। इन द‌िनों आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा अन‌‌िद्रा की श‌‌िकायत हो सकती है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि जल्दबाजी में कोई न‌‌िर्णय नहीं लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः प‌िता और बड़ों से भी लाभ म‌िल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपके ल‌िए सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। आर्थ‌िक व‌िषयों से जुड़े फैसले इन द‌िनों सोच-समझकर लें, फायदे में रहेंगे। प्रमोशन और वेतन वृद्ध‌ि के ल‌िए ज‌िनकी बात चल रही है उन्‍हें प्रयास तेज करना चाह‌िए पर‌‌िणाम सुखद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्म‌ियों एवं अध‌िकार‌ियों से तालमेल बना रहेगा। प‌िता और बड़ों से भी लाभ म‌िल सकता है। अपने अच्छे व्यवहार से पर‌िजनों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राश‌िः अध‌िकार‌ियों से अनुकूल सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
नौकरी व्यवसाय के मामले में सूर्य का आपके कर्म भाव यानी दसवें घर से गोचर कार्यक्षेत्र में व्यस्तता का सूचक है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने काम से प्रत‌िष्ठा और सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। जो लोग नौकरी में तरक्की या बदलाव चाह रहे हैं उन्‍हें प्रयास से सफलता म‌िलेगी। अध‌िकार‌ियों से अनुकूल सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। पार‌िवार‌िक जीवन में तालमेल बढ़ेगा।

वृश्चिक राश‌िः आर्थ‌िक लाभ के मौके म‌िलेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
भाग्य स्‍थान में सूर्य का गोचर आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर अच्छा रहेगा। आर्थ‌िक लाभ के मौके म‌िलेंगे। पूर्व में क‌िए गए न‌िवेश और मेहनत का भी लाभ म‌िल सकता है। प‌िता का सहयोग म‌िलेगा लेक‌िन इनकी सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि रहेगी, तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है। संतान पक्ष से सुख और खुशी म‌िलेगी।

धनु राश‌िः सरकारी मामलों में लापरवाही से बचें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सूर्य का आपकी राश‌ि से आठवें घर में गोचर संकेत है क‌ि अगले एक महीने आपको अचानक आने वाली कई तरह की समस्याओं का सामना करना होगा। बुखार और पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें। पार‌िवार‌िक जीवन में मनमुटाव और आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। सरकारी मामलों में लापरवाही से बचें। सलाह है क‌ि ऐसा कोई काम न करें ‌ज‌िससे सामाज‌िक मान-प्रत‌िष्ठा की हान‌ि हो।

मकर राश‌िः वैवाह‌िक जीवन में तनाव और परेशानी रहेगी

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
राश‌ि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर आपके वैवाह‌िक जीवन में तनाव और परेशानी का संकेत दे रहा है। साझेदारी के काम में लापरवाही से बचें। व‌िदेशों से ज‌िनके काम जुड़े जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ म‌िल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, अनावश्यक तनाव से बचें। र‌िश्ते में बेहतरी के ल‌िए प्रेम‌ियों को अपने साथी के साथ बहस से बचना चाह‌िए।

कुंभ राश‌िः शत्रुओं और व‌िरोध‌ियों के प्रभाव में कमी आएगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
राश‌ि से छठे घर में सूर्य का गोचर आपको प्रभाव‌शाली बनाएगा। शत्रुओं और व‌िरोध‌ियों के प्रभाव में कमी आएगी। नौकरी व्यवसाय में आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। अपनी कोश‌‌िशों से मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकते हैं लेक‌िन सेहत के मामले में आपको ध्यान देने की जरुरत पड़ेगी। गृहस्‍थी में तालमेल पर भी आपको सोचना होगा नहीं तो मानस‌िक शांत‌ि का अभाव बना रहेगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः छात्रों को अपनी श‌िक्षा पर ध्यान केन्द्र‌ित करना होगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सूर्य का यह गोचर आपको लंबी दूरी की यात्रा करवा सकता है। छात्रों को अपनी श‌िक्षा पर ध्यान केन्द्र‌ित करना होगा। प्रेम‌ियों के ल‌िए यह गोचर अनुकूल नहीं है इन्हें अपने र‌िश्ते में तालमेल बनाए रखना होगा और वाद-व‌िवाद से बचना होगा। संतान पक्ष से जुड़े मामलों को लेकर आपकी च‌िंता बढ़ेगी। सलाह है क‌ि तनाव और च‌िंता को दूर करने के ल‌िए पर‌िवार के साथ तालमेल बनाइये और समय न‌िकालकर मनोरंजन कीज‌िए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें