फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: बुधादित्य राजयोग बनने से इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के योग

Wed, 19 Jul 2023 04:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बुधादित्य राजयोग से मिलेगा इन राशि के जातकों को लाभ - फोटो : amar ujala
Budhaditya Yoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कई ग्रह किसी एक ही राशि में गोचर करते हैं तो कई तरह के योग बनते हैं। ऐसा ही एक योग बना हुआ है बुधादित्य योग। ज्योतिष में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जब सूर्य और बुध दोनों ही एक राशि में विराजमान होते हैं तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में सूर्य और बुध दोनों ही ग्रहों को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। सूर्य को मान-सम्मान, यश, कीर्ति और पद-प्रतिष्ठा के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का ग्रह माना गया है। गौरतलब है कि सूर्यदेव 17 जुलाई को बुध की राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं ऐसे में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव एक महीने तक चलेगा। जिसके कारण सभी 12 राशियों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा। इस बुधादित्य राजयोग से चार राशि वालों को अचानक से धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से चौथे भाव में बना हुआ है ऐसे में आपके लिए इस समय मकान, जमीन और प्रापर्टी में निवेश का अच्छा मौका है। मेष राशि को कुछ ही दिनों में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही लाभ पहुंचाने वाला सिद्ध हो सकता है। जो लोग कोई व्यापार करते हैं उनके लिए बिजनेस में मुनाफे के योग बन रहे हैं। कारोबार में पहले के मुकाबले लाभ और विस्तार देखने को मिलेगा। समाज में आपको अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आप एक नई इबारत लिख सकते हैं। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
बुधादित्य राजयोग बनने से तुला राशि वाले लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही शुभ और शानदार रहने वाले हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव आपके लाभ स्थान पर विराजमान है ऐसे में आपको हर एक क्षेत्र से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपकी आय में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की खरीद-बिक्री से अच्छा खासा धन एकत्रित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
इस राशि के स्वामी शनिदेव धन भाव में विराजमान हैं और बुधादित्य योग का बनना किसी वरदान से कम नहीं है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि देखने को मिल रही है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें