फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Wed, 10 Feb 2021 10:07 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
sun transit in aquarius - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 12 फरवरी की रात्रि 9 बजकर 09 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को सायं 6 बजकर 01 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन के परिणाम स्वरुप ही ऋतुओं में भी परिवर्तन होता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- 
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके सभी अरिष्टों का शमन करेंगे। आयके स्रोत भी बढ़ाएंगे। गया हुआ धन वापस मिलनेगा। रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध होंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है इसे बढ़ने न दें। इनका प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सबसे अधिक शुभ रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। गलत लोगों की संगति से परहेज करें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।


 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि से कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य शासनसत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेंगे। नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सूर्य का प्रभाव अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित  कार्यो का निपटारा होगा। प्रतियोगियों के लिए सरकारी सर्विस में आवेदन करने का अच्छा संयोग है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो दिलाएंगे किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करवाएंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो, सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए सूर्य मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी कहीं न कहीं विवादों के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता है। इनसब के बावजूद आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। बहुत अधिक आवश्यकता न हो तो पैतृक प्रापर्टी का सौदा न करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए सूर्य कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेंगे। दांपत्य जीवन में कड़वाहट के योग। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्यसरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि ये आपकी सभी कठिनाइयों का शमन करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। सरकारी विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि- 
राशि से पंचमभाव में गोचर करते हुए सूर्य मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कड़ी मेहनत करें। रोमांस अथवा घूमने फिरने में अधिक  समय नष्ट न करें। गलत संगति से बचें और किसी भी तरह की नशाखोरी से दूर ही रहें। इन सबके बावजूद अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से चतुर्थभाव में गोचर करते हुए सूर्य किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने में थोड़ा और समय लग सकता है। सरकारी नौकरी अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन का अच्छा संयोग।

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपको अति उत्साही बनाएंगे। लिएगए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय और अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का नए कार्य व्यापार का आरंभ अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है जाने न दें।

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य बहुत अच्छे फल नहीं देंगे। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो रहेगी ही कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना श्रेयस्कर रहेगा। गुप्त शत्रुओं तथा झगड़े विवाद से भी बचें और  कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। व्यापारियों के लिए समय बेहतर रहेगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि पर गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से अच्छे फल प्रदान करेंगे। ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा इसलिए बहुत अच्छी सफलता के लिए थोड़ा और प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशि से व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह की अप्रत्याशित घटनाओं को जन्म देंगे। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित बीमारी से बचना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंधों में और मजबूती लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें