मकर राशि-
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य बहुत अच्छे फल नहीं देंगे। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो रहेगी ही कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना श्रेयस्कर रहेगा। गुप्त शत्रुओं तथा झगड़े विवाद से भी बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। व्यापारियों के लिए समय बेहतर रहेगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।