फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सूर्य करेगा इस राशि में प्रवेश, इन चार राशि वालों के सितारे होंगे बुलंद

Thu, 13 Feb 2020 09:24 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर
सूर्य ग्रह 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में सूर्य 14 मार्च तक स्थित रहेगा। इसके बाद यह मीन राशि में जाएगा। कुंभ शनि ग्रह की राशि है। जबकि शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव है। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों में पड़ता हुआ दिखाई देगा। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि पर गोचर का क्या प्रभाव किस तरह से पड़ने वाला है..
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आमदनी बढ़ेगी, लाभ के स्रोतों में वृद्धि होगी। शासन-प्रशासन कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। यदि छात्र हैं तो आपको शिक्षा संबंधित क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। संतान सुख मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
नौकरी-पेशा में सफलता मिलेगी। आपके अधिकारों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको मान सम्मान के साथ साथ कार्य क्षेत्र में लोगों पर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। आपको पदोन्नति और सैलरी में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। 

4 of 13
rashi
मिथुन
सामाजिक जीवन बेहतर होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको धन और धान्य का लाभ होगा और कार्यों में सफलता के चलते आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। सरकारी क्षेत्र से उत्तम लाभ के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना बनेगी तो दूसरी ओर आपके पिताजी का स्वास्थ्य भी इस दौरान काफी खराब हो सकता है, इसलिए आपको उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। जो कानून के विरुद्ध हो तो आपको प्रशासन की ओर से दंडित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आपके स्वास्थ्य में ताज़गी आएगी और आप पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे और पुरानी किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर, इस दौरान दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आपको विभिन्न प्रकार के कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे। आपके खर्चों में सामंजस्य आएगा और केवल आवश्यक खर्च ही आप इस दौरान करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगेगी।

8 of 13
rashi
तुला
शासन-प्रशासन से लाभ मिलेगा और सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए भी यह गोचर अनुकूलता लेकर आएगा। हालांकि कुछ लोगों को इस दौरान असामयिक ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वह ट्रांसफर भी बाद में उनके लिए प्रभावी रूप से फल देगा, जिससे वे प्रसन्न हो जाएंगे।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आपको परिवार में विशेष तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर अहम की भावना जाग सकती है कि आप परिवार में सर्वश्रेष्ठ हैं, इसलिए खुद को श्रेष्ठ साबित करने के लिए आप बढ़-चढ़कर बातें करेंगे, जिससे परिवार का वातावरण खराब हो सकता है।

10 of 13
rashi
धनु
आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी और भाग्य की कृपा से आपके सभी काम बनेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा और समाज में अच्छा सम्मान भी प्राप्त होगा। इस दौरान आप तीर्थाटन अर्थात किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा में आप शांति का अनुभव करेंगे।

11 of 13
rashi
मकर
अपनी सेहत का ध्यान रखें। अचानक से धन प्राप्ति होने से आपका मन प्रफुल्लित भी होगा, इसलिए आपको कुछ अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे। कुछ लोगों को अपने ससुराल पक्ष से भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और किसी प्रकार की आर्थिक मदद मिल सकती है, जो आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होगी।

12 of 13
rashi
कुंभ
आत्मविश्वास बढेगा। साथ ही अहम की भावना भी बढती हुई नजर आएगी। दांपत्य जीवन पर इस गोचर का असर नकारात्मक रूप से हो सकता है क्योंकि क्रोध की अधिकता से रिश्तो में तल्ख़ियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आपको थोड़ा सा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
खर्चे बढ़ सकते हैं। चूंकि इस भाव से विदेश का संबंध भी देखा जाता है, इसलिए कुछ लोग इस दौरान विदेश जाने में सफल होंगे, लेकिन ऐसा केवल उन्हीं के साथ होगा, जिन्होंने इस संदर्भ में पहले से ही बहुत प्रयास किए हुए हैं। आप अपने विरोधियों के प्रति थोड़े सावधान रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें