मीन राशि
सूर्य का गोचर भी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु, अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, जहां तक हो सके झगड़े विवाद से दूर रहें। शत्रु परास्त होंगे, न्यायिक मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। यात्रा देशाटन का शुभ अवसर मिलेगा।