फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: सूर्य और शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशि वालों को मिल रहा जबरदस्त लाभ

Tue, 20 Aug 2024 12:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
समसप्तक योग - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल बदलते हैं जिस कारण से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि शनि और सूर्य के कारण समसप्तक योग बन रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य बीते 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर चुके हैं। वहीं न्याय और कर्मफलदाता शनि भी 30 सालों के बाद अपनी ही स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। ऐसे में ये दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 180 डिग्री पर आ गए हैं। यानी शनि और सूर्य दोनों ही एक दूसरे से 7वें भाव में हैं। इस तरह से समसप्तक योग के बनने से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। इनमें से कुछ राशि के लोग ऐसे होंगे जिनको इस योग से सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि को जातकों के लिए समसप्तक योग बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है। शनि-सूर्य के कारण बना यह योग आपकी आय में जबरदस्त फायदा दिला सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के कारण इस समय आप ज्यादा से ज्यादा से धन संचय करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको इससे भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक परेशानियां अब दूर होंगी। इसके अलावा आपको तनाव से छुटकारा मिलेगा। खर्चो में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवन में धन का आवगमन पहले के मुकाबले अब अच्छा और सुलभ रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह योग बहुत ही कारगर साबित होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के योग हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि-सूर्य से बना समसप्तक योग कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के कई मौके मिलेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है और जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो भी काम अटके हुए हैं वे अब पूरे होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें