rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल की युति बहुत ही लाभ पहुंचाने वाली सिद्ध होगी। यह युति आपके धन और वाणी के भाव में होगा ऐसे में आपको अचानक से धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।