फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: सूर्य और मंगल की युति से इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और धन लाभ

Sun, 02 Jul 2023 03:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिंह राशि सूर्यदेव की स्वराशि होती है। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और मंगल दोनों ही ग्रहों के एक साथ होने पर इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर दो ग्रह किसी एक ही राशि में आने से युति का योग बनाते हैं। ग्रहों की युति का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य और मंगल ग्रह एक राशि में होने से युति का निर्माण करेंगे। आपको बता दें कि 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर मंगलदेव पहले से ही विराजमान होंगे। सिंह राशि सूर्यदेव की स्वराशि होती है। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और मंगल दोनों ही ग्रहों के एक साथ होने पर इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। सूर्य-मंगल की सिंह राशि में युति से कुछ राशि के जातकों पर विशेष लाभ मिलेगा। इन राशि के लोगों को अचानक से धनलाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे कि इनके कार्यों में अच्छी सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में सूर्य और मंगल ग्रह की युति बहुत ही अनुकूल सिद्ध हो सकता है। यह युति आपकी राशि से पांचवें भाव में होगी। इस तरह से आपको अपनी संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। आपकी आय के कई तरह के स्त्रोत बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और मेल-मिलाप का समय मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सूर्य-मंगल ग्रह की युति आपके लग्न भाव में ही बनने जा रहा है। ऐसे में यह युति आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। साझेदारी में पार्टनर को अच्छा लाभ और सहयोग हासिल होगा। भाग का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह कार्य बहुत ही आसानी के साथ होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल की युति बहुत ही लाभ पहुंचाने वाली सिद्ध होगी। यह युति आपके धन और वाणी के भाव में होगा ऐसे में आपको अचानक से धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।  आपके आत्मविश्वास में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें