सुब्रह्मण्यम स्वामी को भारतीय राजनीति में सनसनीखेज खुलासों और अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। चाहे वो आपातकाल के समय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भारत से विदेश निकलना हो या फिर गांधी परिवार को नेशनल हेराल्ड केस में अदालत के कटघरे में खड़ा करना हो स्वामी ने हमेशा अपने बुद्धि-बल और चातुर्य से सबको हैरान किया है।
विज्ञापन
इसलिए सुब्रह्मण्यम स्वामी बन सकते हैं मोदी के लिए मुसीबत
2 of 6
सुब्रह्मण्यम स्वामी
- फोटो :
हारवर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त कर चुके स्वामी अपने राजनीतिक करियर में कभी वह मुकाम नहीं हासिल कर पाए जिसके लिए उन्होंने प्रयास किए। पांच बार सांसद रह चुके सुब्रह्मण्यम स्वामी ने वर्ष 2013 में अपनी पार्टी जनता दल का भाजपा में विलय किया किन्तु लोकसभा चुनावों में जीत के बाद उनको सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इसलिए सुब्रह्मण्यम स्वामी बन सकते हैं मोदी के लिए मुसीबत
3 of 6
सुब्रह्मण्यम स्वामी
स्वामी को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भाजपा ने राज्यसभा में भेजा है। राज्यसभा में पहुँचते ही स्वामी ने पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सदन में अपने निशाने पर लिया। बाद में रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के विरुद्ध मुहीम चलाकर उनको दूसरा कार्यकाल लेने से रोक दिया। अब स्वामी के निशाने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली आ गए हैं।
इसलिए सुब्रह्मण्यम स्वामी बन सकते हैं मोदी के लिए मुसीबत
4 of 6
सुब्रह्मण्यम स्वामी
15 सितंबर 1939 को चेन्नई में जन्मे सुब्रह्मण्यम स्वामी की कुंडली सिंह लग्न की है। स्वामी की कुंडली में लग्न में सूर्य और बुध का 'बुद्धादित्य' योग है, जिसके प्रभाव से उनको प्रखर बुद्धि और वाक्पटुता मिली है। उनकी कुंडली में छठे भाव में पड़े उच्चे के मंगल ने उनको हमेशा अपने विरोधियों पर तीखे हमले करने की शक्ति दी है।
विज्ञापन
इसलिए सुब्रह्मण्यम स्वामी बन सकते हैं मोदी के लिए मुसीबत
5 of 6
सुब्रह्मण्यम स्वामी
मंगल और शनि का दृष्टि संबंध स्वामी को जिद्दी और कठोर स्वाभाव का व्यक्ति भी बनता है। स्वामी की कुंडली में वर्तमान में बुध में गुरु की विंशोत्तरी दशा चल रही है जिसका संबंध विवाद स्थान यानी अष्टम भाव से है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में सुब्रमण्यम स्वामी कुछ और सनसनीखेज खुलासे करें तो हैरत न होगी।
इसलिए सुब्रह्मण्यम स्वामी बन सकते हैं मोदी के लिए मुसीबत
6 of 6
सुब्रह्मण्यम स्वामी
वर्तमान गोचर में बन रहा गुरु और राहु का 'चांडाल योग' स्वामी की सिंह लग्न की कुंडली को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। चूंकि बीजेपी की कुंडली में गुरु और राहु कमजोर स्थिति में हैं ऐसे में स्वामी के ग्रह अब उनकी अपनी ही पार्टी की सरकार के लिए मुसीबत बन सकते हैं l