फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के आखिरी सप्ताह में इन राशि वालों का प्यार जोरदार रहेगा

Fri, 24 Jun 2016 02:19 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राशि: प्रेम के सागर में खूब गोते लगाएंगे
प्रेम संबंधो को लेकर आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का पहला भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही बढ़िया कहा जा सकता है और आप इस समय प्रेम के सागर में खूब गोते लगाएंगे। यदि किसी महत्वपूर्ण विषय पर आप बात करना चाहते हैं तब आपको सप्ताह के आरंभ में ही कर लेनी चाहिए। आप कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना चाहते हैं तब आपको वह भी सप्ताह के आरंभ अथवा मध्य में कर लेना चाहिए।सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध अभी ताजे बने हैं तब तो आपको कोई भी बात बिना सोचे समझे आवेश में नहीं कह देनी चाहिए। आप तोल-मोल के शब्दों का सही इस्तेमाल करें।किसी भी बात को अपनी जिद ना बनाएं।स्वभाव को नरम बनाए रखना ही आपके लिए उचित रहेगा।
विज्ञापन

वृष राशि: इस बीच अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं 

2 of 12
वृष
सप्ताह के पहले भाग को छोड़कर बाद के दो भाग आपके पक्ष में कहे जा सकते हैं। लेकिन इन अनुकूल पलों को कैसे भुनाया जाए यह आप पर पर ही निर्भर करेगा। आप इस बीच अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। आप अपनी बातचीत और रचनात्मकता का उपयोग करते हुए आम समय को खास बनाएं और रोमांस का भरपूर आनंद भी लें। अपनी भावनाओं को कभी कभार शब्दों में भी व्यक्त कर देना चाहिए इससे आपके मन की बात प्रेमी तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। इस सप्ताह आप जितना बातचीत करेगें उतने ही आपके प्रेम संबंध निखर कर आएंगे। आप प्रेमी की तारीफ में भी दो-चार शब्द कह सकते हैं। अपनी तारीफ सुनकर हर कोई प्रसन्न ही होता है। उसके गुणों की तारीफ कर सकते है लेकिन भूलकर भी उसकी कमी को याद ना दिलाएं क्योंकि कमी तो सभी में है, आप केवल गुणों पर ध्यान दें।
विज्ञापन

मिथुन राशि: सप्ताह के अंतिम समय तक रोमांस ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है  

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
यह पूरा सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नही कहा जा सकता। लेकिन अगर आप दोनों एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिताना चाहते हैं और आप दोनों अपनी बहुत सी दबी इच्छाओं की पूर्ति भी इस समय में करना चाहते हैं तब आपको प्रेमी के सामने अपनी बोलती बंद रखनी पड़ेगी। अगर आप शुरु में चुप रहेगें तो सप्ताह के अंत में आपकी हाजिरजवाबी के सामने वह घुटने टेक सकता है। आपके शायराना अंदाज का भी प्रेमी दीवाना हुए बिना नहीं रहेगा। आप दोनों मस्ती भरा समय गुजारने की गुंजाईश रख सकते हैं। प्रेमी को अपनी मीठी बातों में उलझाकर रख सकते हैं.आप दोनों अपनी सेक्स लाईफ को भी इस सप्ताह के अंत में एंजोय कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम समय तक रोमांस अपनी ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है।

कर्क राशि: प्रेमी के साथ कहीं जाने का अवसर म‌िल सकता है

4 of 12
कर्क राशि
सप्ताह का पहला दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है लेकिन जल्द ही सब सामान्य भी हो जाएगा इसलिए दिमाग पर ज्यादा बोझ ना डालें। आप अपने प्रेम संबंधों का मूल्यांकन कर सकते हैं। आप पहले खुद को टटोलें कि आप जहां तक पहुंचे हैं, क्या वही आपक लक्ष्य था या अभी तक किसी मुकाम तक पहुंचे भी है या नही। स्वयं का मूल्यांकन करने से आप एक हैल्थी नतीजे तक पहुंच सकते है और फिर आपका प्यार और भी परवान चढ़ सकता है। ईमानदारी से किए गए अपने मूल्यांकन से आप बहुत कुछ सीख सकते है और तभी आप प्रेमी को भी सही से पहचान सकते हैं। प्रेमी के द्वारा आपको इस सप्ताह कहीं जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है लेकिन आप पहले यह तय कर लें कि वहां जाने से आप सहज भी महसूस करेगें या नहीं।
विज्ञापन

सिंह राशि: जुदाई का दर्द महसूस हो सकता है

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह पहला आधा भाग बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद का भाग आप कुछ लव लाईफ का आनंद ले सकते हैं। यदि आरंभिक समय को आप एक सुनियोजित तरीके से बिताने का प्रयास करते हैं तब शायद आपको ज्यादा तकलीफों का सामना ना करना पड़े। हो सकता है कि इस समय आपको विरह अग्नि से होकर गुजरना पड़े अर्थात आपका अपने प्रेमी से कोई संपर्क ना हो पाए।आप किसी भी तरह से उससे मिल ही ना पाएं और ना ही बात ही करने का कोई माध्यम आपको मिल पाए। आप अपने मित्रों की बातों में आकर इस प्रेमी जीवन को एक प्रतिस्पर्धा भी बना सकते हैं। जैसे कि आप अपने ही मित्रो की लव लाईफ को अपने प्रेमी जीवन से तोलना आरंभ कर सकते हैं। ऎसा करना आपकी मूर्खता ही होगी इसलिए दूसरों के बहकावे में ना आकर अपनी अक्ल से काम लें।
विज्ञापन

कन्या राशि: रोमांस से भरपूर गुजरेगा यह सप्ताह

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का आरंभ तो अच्छा ही कहा जा सकता है बल्कि रोमांस से भरा कहने में भी कोई परहेज नही है लेकिन दूसरे भाग में प्रेमी की कुछ बातें आपको अरुचिकर लग सकती है। आपको उसके व्यहार से अभद्रता झलक सकती है। आप यदि प्रेमी के साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर जाते हैं तो प्रेमी से कहें कि प्रेम की नुमाईश वह सरेआम ना करें। रोमांस का अर्थ यह नही कि आप आपत्तिजनक बातों को खुलेआम सभी को दिखाएं। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति एकांत में जाकर कर सकते हैं। अपने प्रेमी की कुछ ऎसी ही हरकतों से आप निराश हो सकते हैं। आप शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं और इस कारण थोड़ी शर्मिंदगी भी आप महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

तुला राशि: रोमांस का भरपूर मजा आप दोनो ले सकते हैं

7 of 12
तुला राश‌ि
आप प्रेमी जीवन को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आएंगे लेकिन अपने कार्यक्षेत्र की कुछ उलझनों के कारण प्रेमी के वात्सल्य से अछूते रह सकते हैं। हो सकता है कि आप छुट्टी होने के बावजूद घर पर ही आफिस बना लें अर्थात आफिस का बचा काम आप घर पर ला सकते हैं। आप शीघ्रता से काम निपटाए और एक लंबी ड्राईव पर प्रेमी के साथ निकल जाएं। रोमांस का भरपूर मजा आप दोनो ले सकते हैं।आप प्रेमी को लेकर घूमने जाते हैं तब प्रेमी से इतनी ही उम्मीद करें जो पूरी हो सके क्योंकि आपकी नाजायज मांगों को शायद वह पूरा ना कर पाए। ऎसा होने पर आपका मूड भी चौपट हो सकता है।अपना मूड तरोताजा रखें और साथ ही प्रेमी को भी खुश रखें।शारीरिक संबंध बनाने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी अथवा प्रेशर अपने प्रेमी पर ना डालें।

वृश्चिक राशि: आपसी मतभेद रह सकता है

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके रिलेशनशिप में अभी कुछ परेशानियां आने की संभावना बन रही है। इसका कारण आप दोनों के आपसी मतभेद ही होगें। यदि आपने जल्द ही अपने इन मतभेदों को दूर नहीं किया तब आपका यह सप्ताह भी बर्बाद हो सकता है और सप्ताह का सारा समय आप लडाई-झगडे में गंवा सकते हैं। आप अपनी जिद को छोड़कर सुलह करने का प्रयास करें, जो समय बीत गया वह फ‌िर वापिस नहीं आएगा।सुनहरे समय को हाथ से निकलने देना आपकी अक्लमंदी नहीं कहलाएगी। आपके कुछेक मित्र आपका समझौता कराने का प्रयास भी करेगें लेकिन आपको अपने संबंधों में इस सप्ताह कमी का अहसास ही रहेगा। जो बात पहले थी वैसा कुछ भी नजर नहीं आएगा।
 

धनु राशि: प्रेमी जीवन का लुत्फ भी नहीं ले पाएंगे

9 of 12
धनु राश‌ि
आप शब्दों के द्वारा अपने मन की बात कहने में झिझकते हैं तब आप उन्हें मैसेज के द्वारा या मेल के द्वारा कह सकते हैं लेकिन यदि आप प्रत्यक्ष रुप से कुछ कहते हैं तब उसकी बात ही कुछ ओर होती है क्योंकि उसमें आपकी भावनाएं और चेहरे का रंग भी दिखाई देता है जो सामने वाले व्यक्ति पर अधिक प्रभाव डालता है। सामने बात करने से उसके भी मन के भावों का पता चलता है और कुछ बात ऐसी जो आपको लगता है कि सही नहीं है, उसे भी आप जांच सकते हैं। सामने बात करने से आपको एक-दूसरे की कमियों का पता भी चलेगा। यदि आपको किसी भी नजरिए से कुछ संदेह की गंध आती है तब आपको सचेत हो जाना चाहिए और अपने सप्ताहांत को खराब होने से बचाना चाहिए। सप्ताह के आरंभ में आपको चिंताएं घेर सकती है और इस कारण आप अपने प्रेमी जीवन का लुत्फ भी नहीं ले पाएंगे।

मकर राशि: आप मौज मस्ती का प्लान करें

10 of 12
मकर राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ ज्यादा अच्छा नही कहा जा सकता है क्योंकि इस समय में आपका अपने प्रेमी से मिलन नही हो पाएगा लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। सप्ताह को किस तरह से रोमांचक बनाना है, इसकी तैयारी आप पहले ही करके रखें ताकी समय फ़ालतू की बातों में नष्ट ना हो। आप मौज मस्ती का प्लान करें कि कैसे और कब क्या करना चाहिए। कभी कभी अपनी मस्ती के लिए दुनिया से कुछ समय अलग रहना चाहिए।आप कुछ समय के लिए भौतिक संसार को भूलकर केवल अपने और प्रेमी के बारे में सोचें। इससे पूरे सप्ताह की आपकी मानसिक थकान को आराम मिलेगा और आप फ‌िर से नई ताजगी का अनुभव करेगें। आपका दिमाग चारों ओर दौडता हैं लेकिन अभी आप अपने आर्थिक मसलों को एक तरफ़ रखें।कभी-कभी मन की शांति के लिए पैसे को भी भूलाना जरुरी होता है।

कुंभ राशि: प्यार और अधिक गहरा होगा

11 of 12
कुंभ राश‌ि
प्रेम संबंधों में घूमना-फ‌िरना, शापिंग करना या फ‌िल्म देखना अब कोई खास बात नहीं रह गई है।यह सब होते-होते आपको कुछ नयापन भी महसूस नहीं होगा।आप इनके अब बहुत ज्यादा आदी हो चुके हैं।समय आ गया है कि आपको अपने संबंधों में कुछ नयापन और रचनात्मकता लानी होगी अन्यथा आप दोनों एक-दूसरे से मिलने से भी बचना आरंभ कर सकते हैं। संबंधों को ताजा बनाए रखने के लिए उसमें कुछ ना कुछ नयापन अवश्य लाते रहना चाहिए। आप इस सप्ताह को यादगार बनाने का प्रयास करें जिससे आपको परस्पर एक-दूसरे का साथ अच्छा लगे। अपने इस प्रयास को आप प्रेमी पर प्रकट ना कर के उसे एक सरप्राईज दें। इससे प्रेमी का आपसे प्यार और अधिक गहरा होगा।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी जीवन में एक नयापन सा महसूस करेगें

12 of 12
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आप इस सप्ताह के आरंभ में प्रेमी जीवन में एक नयापन सा महसूस करेगें। पिछले कुछ समय में आप दोनों के मध्य जो भी गलतफहमियां पैदा हुई थी, वह सब दूर हो चुकी होगी। बड़े ही प्यार से अपने प्रेमी को अपने प्रेम पाश में फिर से बांधने में आप सफल हो सकते हैं। काफी दिनों की खामोशी के बाद आप दोनो के मध्य की चुप्पी अब टूट जाएगी और बातचीत का सिलसिला फिर शुरु होगा। इसमें केवल और केवल प्यार भरी बातें ही शामिल होगी। आप दोनों एक-दूसरे को आलिंगनबद्ध करने के लिए भी बेचैन हो सकते हैं। आप मिलने का बहाना तलाश कर सकते हैं और इसके लिए प्लानिंग भी बनाना आरंभ कर देगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें