फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Tue, 18 Mar 2025 11:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 का दिन ज्योतिष और खगोल दोनों ही दृष्टि से खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन न्याय के देवता शनि ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें, इस दिन शनि कुंभ राशि से निकल कर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik
Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 का दिन ज्योतिष और खगोल दोनों ही दृष्टि से खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन न्याय के देवता शनि ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें, इस दिन शनि कुंभ राशि से निकल कर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं इस दौरान साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

बता दें, सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर में नजर आएगा। लेकिन  ज्योतिषियों की गणना के मुताबिक यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं। ऐसे में कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो समस्याएं हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते है....
विज्ञापन

2 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : adobe
ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
  • सूर्य ग्रहण के दौरान रसोई से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान भोजन बनाने से लेकर सेवन तक सभी कामों में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन

3 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik
  • ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य ग्रहण होने पर कभी भी सुई से जुड़ा काम नहीं करना चाहिए। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है।

Chaitra Navratri 2025: किस दिन होगी कलश स्थापना? जान लीजिए यह जरूरी नियम

4 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का छीलना या काटना न करें। इससे होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप नुकीली चीजों का भी उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik
  • ग्रहण के दौरान सोने की भूल न करें। ऐसा करना उचित नहीं है। आप भगवान विष्णु का ध्यान कर सकते हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इससे कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। वहीं इस समय आप यात्रा करने से भी बचें।

सूर्य ग्रहण कब लगता है ?
खगोल विज्ञान के मुताबिक जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें