फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव

Sat, 29 Mar 2025 07:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : adobe
Solar Eclipse Dos And Don't 2025: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसके प्रभाव से बचने के लिए कुछ विशेष सावधानियां बरतना आवश्यक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ गतिविधियों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, जिससे हमारे ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव न  पड़े। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।
 

Surya Grahan Live Streaming: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें लाइव नजारा

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप


 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करने से बचें? - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करने से बचें?
  • ग्रहण के समय मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें।
  • ग्रहण काल में भोजन पकाना और खाना उचित नहीं माना जाता। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करने से बचें? - फोटो : Freepik
  • ग्रहण काल के दौरान शरीर पर तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। साथ ही नाखून काटने और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए।
  • इसके अलावा कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।

4 of 5
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए? - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
  • सूतक काल शुरू होने से पहले ही दूध, दही, पानी और अन्य खाद्य पदार्थों में तुलसी या कुशा डाल दें, ताकि वह दूषित न हों।
  • इस अवधि में मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया जा सकता है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए? - फोटो : adobe stock
  • ग्रहण में मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  • इस समय तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें और पूजा-अर्चना के बाद दान करें।
 

Shani Amavasya 2025: ग्रहण के साए में शनि अमावस्या, इन मंत्रों के जप से पाएं पितृ दोष से मुक्ति




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें