1 सितंबर को सिंह राशि में सूर्य ग्रहण हो रहा है। यह ग्रहण हलांकि भारत में दृश्य नहीं होगा लेकिन इसका प्रभाव देश-दुनिया की घटनाओं और 12 राशियों पर पड़ेगा। मेदिनी ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रन्थ बृहत् संहिता के अनुसार सिंह राशि में ग्रहण लगने पर वनवासी जातियों, दबंग और राजशाही अंदाज में जीने वाले अमीर लोगों को तकलीफ हो सकती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि ग्रहण के समय कोई क्रूर ग्रह जैसे मंगल या शनि अपनी दृष्टि या युति द्वारा सूर्य अथवा चंद्रमा को प्रभावित करें तो भूकंप, युद्ध, अग्निकांड तथा फसलों के नष्ट होने से राजा तथा प्रजा को कष्ट मिलता है।
विज्ञापन
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
2 of 14
ग्रहण का प्रभाव
संजोग यह है कि 1 सितंबर को पड़ने वाले ग्रहण के समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे शनि अपनी दसवीं दृष्टि से सिंह राशि में स्थित सूर्य और चंद्रमा को देखेंगे । ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा पर शनि की दृष्टि पड़ने से दुनिया के कई देशों में एक पखवाड़े के भीतर भूकंप और युद्धों से जनधन की हानि हो सकती है। भारत, इंडोनेशिया, म्यामांर और फिलीपीन्स जैसे देशों में इस सूर्य ग्रहण के 15 दिनों के भीतर भूकंप के झटके महसूस किए जाने की आशंका है। सिंह राशि में ग्रहण पड़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आएगी। आइये अब 12 राशियों पर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखें कि और जानें कि सूर्य ग्रहण से अगले 15 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।
विज्ञापन
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
3 of 14
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष - राशि से पांचवें घर में होने वाला यह ग्रहण आपको भ्रम की स्थिति में डालेगा। नौकरी, व्यवसाय एवं पारिवरिक जीवन को लेकर उलझन में रह सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव भी देख सकते हैं।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
4 of 14
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष- घर और माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शिक्षा और संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
5 of 14
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन - भाई-बहनों के संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी और वाहन का सुख मिलेगा।
विज्ञापन
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
6 of 14
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क - धन हानि और खर्च के प्रबल योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र, खेल-कूद और शिक्षा में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
7 of 14
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह - पति-पत्नी से संबंधों में कुछ विवाद होगा। दूसरे घर में गोचर कर रहे गुरु, शुक्र और बुध अचानक धन का लाभ कराएंगे।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
8 of 14
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या - सेहत में सुधार होगा और नवीन वस्त्रों या आभूषणों का लाभ मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी किन्तु खर्चे बढ़ सकते हैं।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
9 of 14
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला - यात्रा के योग बनेंगे और रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा तथा नौकरी में प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
10 of 14
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक - व्यापार में अचानक से तेज़ी या मंदी आ सकती है। धन लाभ के अच्छे योग बने हुए हैं। भाई-बहनों , संतान और मित्रों से सुख मिलेगा।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
11 of 14
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु - संतान की पढाई पर खर्च बढेगा और मानसिक चिंता का समय रहेगा। किन्तु व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
12 of 14
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर - सेहत की चिंता बनी रहेगी। पिता से लाभ मिलेगा और धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग बनेंगे।
1 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर असर
13 of 14
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ - पति-पत्नी के संबंधों में अचानक से उतार-चढ़ाव आएंगे। रुका हुआ धन या रुकी हुई प्रोमोशन मिल सकती है।