फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, 11 सितंबर के बाद से इन राशि वालों को धन प्राप्ति के योग

Tue, 01 Sep 2026 06:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

11 सितंबर 2026 को शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर होगा जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होगा। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, भोग- विलासिता, भौतिक सुख और विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र 2 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 11 सितंबर को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रदेव 11  सितंबर को चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, जो इस नक्षत्र में 24 अक्तटूबर तक रहेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव रहेगा। 
- नौकरीपेशा लोगों को नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन के योग बनेंगे।
- लंबे रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे। 
- आय के नए-नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना लाभ दिला सकता है।
- आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
- भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीदारी के योग बनेंगे। 
- अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 
- पारिवारिक रिश्तों में मिठास पैदा होगी। 

सितंबर में मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, जानें जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी से लेकर हरतालिका तीज तक पूरी लिस्ट

विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा और शानदार रहेगा। 
- लंबे समय से अधूरे पड़े कामों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। 
- पुराने वाद-विवादों का निपटारा होगा और लंबे समय चली आ रहे विवाद खत्म होंगे।
- कारोबार में अच्छा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा।

श्रीकृष्ण और अंक 8 का दिव्य संबंध: अष्टयाम सेवा तथा 8 बार भोग लगाने का धार्मिक रहस्य


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें