Transit Venus Rashifal 2025: 7 नवंबर 2025 को विलासिता के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह रात 9 बजकर 13 मिनट पर राहु के नक्षत्र स्वाती में प्रवेश करेंगे और 18 नवंबर तक यहीं बने रहेंगे। यह नक्षत्र स्वतंत्रता, परिवर्तन, अनुकूलनशीलता का कारक माना जाता है। साथ ही व्यापारिक कौशल और विदेश यात्राओं से भी इसका संबंध माना जाता है। वहीं शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला, धन, वैवाहिक सुख के प्रतीक है। ऐसे में शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना 12 राशियों को प्रभावित कर सकता है। लेकिन इन राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।