Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Love Horoscope 7 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस दौरान दोनों पुरानी बातों पर विचार रखते हुए अपने भरोसे को और मजबूत करेंगे। इस दौरान विवाह के लिए सिंगल लोगों को किसी खास का प्रस्ताव मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए यह समय अपने प्रेम को बढ़ाने का है। आपको अपने रिश्तों की कमियों को दूर करने के लिए प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और धैर्यवान बने रहें। क्रश से बात होने पर दिल खुश रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लोग नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। जीवनसाथी के मन की बातों को जानने के लिए प्रयास सफल होंगे। इस दौरान दिल की बात करने का शानदार अवसर मिलेगा। सिंगल लोग जो प्रेम संबंधों की शुरुआत करना चाह रहे है, तो दिन अनुकूल है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर पूर्व में रिश्तों से आपको धोखा मिला है, तो उसे सोचकर मन दुखी हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात करने जाएंगे। परिवार वालों का साथ आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए दिन खास है। कार्यस्थल पर आपको कोई पसंद आ सकता है। मन की बात कहने में दोस्तों का साथ मिलेगा। क्रश से दोस्ती और आगे बढ़ेंगी। हालांकि, वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस समय खुद को थोड़ा ब्रेक देना अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों का पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा। वैवाहिक जीवन में स्पष्टता बनी रहेगी। सिंगल लोगों को अपने पसंदीदा शख्स से किसी मुद्दे पर बातचीत का मौका मिल सकता है। भावुक स्वभाव पर लगाम लगाएं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रिश्तों में प्रेम और समझ तो बढ़ेगी लेकिन कुछ पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकता है। मैसेज या प्यारे पत्रों से एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दिन आपके लिए रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन फिर भी पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी। लेकिन ध्यान रखे कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। रिश्तों में पारदर्शिता और विनम्रता बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथी की एक मुस्कान के लिए आप उन्हें उनका मनचाहा उपहार दे सकते हैं। मन प्रेम और सकारात्मकता से भरा रहेगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन नए रिश्ते में प्रवेश करने वाला रहेगा। आपके लिए दिन संदेश तो लेकर आएगा ही बल्कि किसी खास से मुलाकात भी आपकी हो सकती है। जीवन में प्रेम को नई दिशा दें। यदि आपकी नई शादी हुई है, तो एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी तरह से घुल-मिल सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन रोमांटिक रहेगा और रिश्ते में नयापन महसूस होगा। विवाहित लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा और आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। थोड़ा पैंपरिंग दोनों का दिन बना देगी।