फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ समेत इन दो राशि वालों को मिलेगा धन लाभ

Wed, 30 Apr 2025 12:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वह 16 मई को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्रवार का संयोग होने के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : adobe
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: मई माह में जहां गुरु, सूर्य और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। वहीं शुक्र भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वह 16 मई को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्रवार का संयोग होने के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ गया है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, कला, प्रेम और सौंदर्य का कारक माना जाता है। उनके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।
Panch Mahapurush Rajyog: पंच महापुरुष राजयोग के निर्माण से जीवन में मिलते हैं सभी तरह के सुख और वैभव
मान्यता है कि यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो, तो जातक की कला में भी निखार आता है और उसका आकर्षण बढ़ता है। इस दौरान शुक्र का गोचर भी कुछ राशियों के लिए लाभकारी होता है। इससे जातकों को करियर में अच्छे परिणाम और व्यापार में धन लाभ मिलता है। ऐसे में आइए इस गोचर से किन राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है, जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। अचानक से लाभ के मौके मिलेंगे। निवेश में मनचाहा धन मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबारियों को अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है। घर खरीदने की योजना बनाएंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके प्रभाव में भी वृद्धि संभव है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। आपको इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके प्रभाव में भी वृद्धि संभव है।
विज्ञापन

4 of 4
नक्षत्र परिवर्तन से अच्छा और सकारात्मक लाभ मिलेगा। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होती दिखेंगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस समय वाहन और प्रॉपर्टी का अच्छा लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढे़गा। प्रेम जीवन में गहराई और रोमांस में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। नक्षत्र परिवर्तन से अच्छा और सकारात्मक लाभ मिलेगा। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होती दिखेंगी।
Rahu Gochar: 18 साल बाद शनि की राशि में गोचर करें राहु,इन राशियों पर होगी धन की बरसात


Favourite Zodiac Signs of Guru Grah: इन राशियों पर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद, मिलती है सुख और समृद्धि
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें