फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र गोचर: कल शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों के प्रेम जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें

Thu, 10 Sep 2026 03:13 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 सितंबर को शुक्र राशि नहीं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन करते हुए राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र 24 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर पड़ेगा और किन उपायों से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Shukra Nakshatra Parivarta - फोटो : AI
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं से जुड़ा ग्रह माना जाता है। ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करता है। 11 सितंबर को शुक्र राशि नहीं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन करते हुए राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र 24 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। इस दौरान सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को कुछ मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा और किन उपायों से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • शुक्र के स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद सिंह राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन में विशेष सावधानी रखनी होगी। 
  • रिश्तों में छोटी-सी गलतफहमी भी तनाव बढ़ा सकती है, इसलिए पार्टनर की बात को समझने और संवाद करने पर ध्यान दें। 
  • अपनी बात मनवाने के बजाय सामने वाले की भावनाओं को सुनना अधिक फायदेमंद रहेगा।
  • आर्थिक मामलों में भी यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी भी निवेश में जल्दबाजी करने से बचें।
  • उपाय- शुभ परिणामों के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की नियमित आराधना करना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र इस समय द्वादश भाव में स्थित हैं, जिसे त्रिक भावों में शामिल किया जाता है। 
  • ऐसे में शुक्र का राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में जाना प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है। 
  • पार्टनर के साथ बेवजह बहस या मतभेद बढ़ाने से बचें। रिश्ते के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की राय को ज्यादा महत्व न दें। 
  • आर्थिक मोर्चे पर भी खर्च और लेन-देन को लेकर सतर्कता आवश्यक होगी। 
  • उपाय- शुक्र की अनुकूलता के लिए 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का नियमित जाप करना शुभ माना जाता है।
 

4 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र अष्टम भाव में स्थित हैं। ऐसे में प्रेम और दांपत्य जीवन में असमंजस की स्थिति बन सकती है। 
  • दूसरों की बातों में आकर पार्टनर के प्रति कोई धारणा बनाना आपके रिश्ते में परेशानी बढ़ा सकता है। 
  • इसलिए किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले तथ्यों को समझना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : amarujala
  • पैसों के मामले में भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है। 
  • अगर शेयर बाजार में निवेश करने की योजना है तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। 
  • स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न बरतें। 
  • उपाय- चावल, दूध और चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है।
 

बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें