11 सितंबर का राशिफल: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन कुछ राशियों को आज महत्वपूर्ण फैसले लेते समय धैर्य से काम लेना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज धन की जरूरत महसूस हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आमदनी के रास्ते भी मजबूत रहेंगे। निवेश करने का मन जरूर बनेगा, मगर आज जल्दबाजी से बचना ही समझदारी होगी। प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां मन को प्रसन्न रखेंगी और व्यापार में भी स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज ऊर्जा थोड़ी कम महसूस हो सकती है, लेकिन किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं। आपका प्रिय व्यक्ति आपके बेहद करीब रहेगा और संतान से भी सुखद जुड़ाव महसूस होगा। व्यापार और कामकाज के लिहाज से दिन काफी सकारात्मक है। दिन की शुरुआत शनिदेव के स्मरण से करें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज मन में अनावश्यक चिंताएं जगह बना सकती हैं और बेचैनी के कारण सिरदर्द या आंखों में परेशानी महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपका साथ देंगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज स्वास्थ्य थोड़ा सुस्त और मन कुछ बुझा-बुझा सा रह सकता है, इसलिए खुद पर अतिरिक्त दबाव न डालें। आर्थिक रूप से दिन उम्मीद जगाने वाला है, क्योंकि कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने स्रोतों से भी धन आता रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और प्रेम तथा संतान का साथ मन को सुकून देगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज कामकाज और व्यापार के मोर्चे पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत अथवा विजय की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम तथा संतान से भी सुखद सहयोग मिलेगा। अपने पास हरी वस्तु रखना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज प्रेम के मामले में दिल को खास खुशी मिल सकती है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और यात्रा का भी योग बन रहा है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां या परेशानियां दूर हो सकती हैं। नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। चोट-चपेट या अचानक किसी परेशानी की आशंका के कारण स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि प्रेम, संतान, नौकरी और जीवनसाथी से जुड़े मामले राहत देने वाले रहेंगे। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए खुशियों से भरा दिन रह सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा और नौकरी या कामकाज में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों मोर्चों पर दिन शानदार रहने के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज आप अपने विरोधियों और शत्रुओं पर दबाव बनाए रखने में सफल रहेंगे, हालांकि मन में कुछ बेचैनी या व्यवधान बना रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। अच्छी बात यह है कि प्रेम और संतान से भरपूर सुख मिलेगा और व्यापार में भी शानदार परिणाम मिल सकते हैं। लाल वस्तु पास रखें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज भावनाओं के प्रभाव में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य से थोड़ी कमजोर रह सकती है। इसके बावजूद व्यापार के लिए दिन बेहद अच्छा है और यहां आपको उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। काली जी का स्मरण करना शुभ रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है और घर-परिवार में किसी उत्सव या खुशी का माहौल भी बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम, संतान तथा व्यापार से जुड़े मामलों में भी दिन आपका साथ देगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मीन राशि
आज आपकी मेहनत और साहस दोनों रंग लाएंगे। नौकरी और रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापार करने वालों के लिए भी सफलता के मजबूत संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम तथा संतान से सुख मिलेगा। कुल मिलाकर कामकाज और व्यापार के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।