फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2025: ऐश्वर्य के देव शुक्र देंगे खास वरदान, वैशाख अमावस्या से पहले इन राशियों को होगा धनलाभ

Sun, 20 Apr 2025 12:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: वैशाख अमावस्या से पहले शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए एक वरदान की तरह आएगा। यह समय आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : Adobe Stock
Shukra Nakshatra Gochar: वैशाख अमावस्या का दिन भगवान विष्णु के भक्तों के लिए अत्यंत पावन और फलदायी माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, विष्णुजी की पूजा करते हैं और उन्हें प्रिय वस्तुओं का भोग अर्पित कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। यह दिन आत्मशुद्धि, पुण्य अर्जन और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर होता है। इस बार वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025, रविवार को पड़ रही है, जिसे लेकर भक्तों में विशेष उल्लास है।
Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विशेष बात यह है कि अमावस्या से ठीक एक दिन पहले, 26 अप्रैल को शुक्र ग्रह का गोचर हो रहा है। शनिवार के दिन सुबह 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र देव शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे और 16 मई 2025 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। शुक्र को सुख-संपत्ति, कला, सौंदर्य और प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में उनके इस गोचर का प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर अत्यंत सकारात्मक रहने वाला है। यह संयोग वैशाख अमावस्या के आध्यात्मिक महत्व को और भी अधिक शुभ बना रहा है, क्योंकि शुक्र की कृपा से कुछ राशियों के जीवन में आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख की संभावना प्रबल हो रही है।
Dhan Yog in Kundli: क्या आपकी कुंडली में भी है धन योग? जानें कैसे होता है इसका निर्माण
विज्ञापन

2 of 4
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
शुक्र देव का प्रभाव कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभकारी रहेगा। इस अवधि में आपकी बुद्धिमत्ता में स्पष्टता और गहराई आएगी, जिससे आप अपने करियर से जुड़े निर्णयों को अधिक आत्मविश्वास के साथ लेंगे। यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं या किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें इस दौरान आय के नए और लाभकारी स्रोत मिल सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप जिस दिशा में प्रयास करेंगे वहां सफलता की संभावनाएं प्रबल होंगी।
विज्ञापन

3 of 4
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर में आत्मविश्वास और तरक्की का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी प्रस्तुति और विचारों की स्पष्टता बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। युवाओं को करियर में नई दिशा और बड़े मौके मिल सकते हैं इसलिए यह समय किसी भी निर्णय को धैर्यपूर्वक और सलाह के साथ लेने का है। मनोरंजन या कला क्षेत्र से जुड़े लोग किसी बड़ी कंपनी या बैनर के साथ कार्य का अवसर पा सकते हैं जिससे उनका नाम और पहचान दोनों बढ़ेगी। इस समय आपकी स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह विशेष रूप से आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। व्यापार में गति और स्थिरता दोनों देखने को मिलेगी। धन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। यदि परिवार में कोई वैवाहिक आयोजन रुका हुआ था तो वह अब तय हो सकता है। विशेषकर विवाहित जीवन में नए सदस्य का आगमन सुख और उल्लास का वातावरण बनाएगा। नौकरीपेशा लोग इस समय धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं जिससे मन को शांति और ऊर्जा मिलेगी। साथ ही घर के बड़े-बुज़ुर्गों की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें