फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Margi 2025: शुक्र की सीधी चाल से इन राशियों के जीवन में धन और ऐशो-आराम में होगी वृद्धि

Wed, 05 Mar 2025 02:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रदेव 13 अप्रैल को मार्गी होंगे। शुक्र बीते 02 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए हैं और ये यहां 43 दिनों तक वक्री ही अवस्था में होंगे, फिर इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। शुक्र की सीधी चाल चलने की वजह से कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा और भाग्य का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
अप्रैल में शुक्र होंगे मार्गी - फोटो : Freepik
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, भोगविलास, सौंदर्य और संपन्नता प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। यह मीन राशि में उच्च के होते हैं। यानी जब शुक्र इन राशियों में होते हैं तो सदैव ही अच्छा फल देते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं उनको हमेशा ही अच्छे फल देते हैं। शुक्र अभी बीते 02 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए हैं और ये यहां 43 दिनों तक वक्री ही अवस्था में होंगे, फिर इसके बाद 13 अप्रैल को मार्गी हो जाएंगे। शुक्र की सीधी चाल चलने की वजह से कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा और भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां जिन्हे शुक्र के मार्गी होने का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Chaturgrahi Yog 2025: मार्च में ग्रहों की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त आर्थिक लाभ

विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि पर शुक्र के मार्गी का प्रभाव - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र की सीधी चाल से मिथुन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में बेतहाशा सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। शुक्र ग्रह का गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव यानी करियर-कारोबार में होने वाला है। ऐसे में आपको नौकरी में सफलता मिलने के साथ-साथ आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। 

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

विज्ञापन

3 of 4
कन्या राशि पर शुक्र के मार्गी का प्रभाव - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। शुक्र के मार्गी होने से आर्थिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों के अवसर आएंगे। कार्यों में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। नौकरीपेशा जातको को अच्छे अवसर मिलेंगे। अलग-अलग माध्यमों से आपको धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपके कार्यों की सराहना होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में कोई साथी की दस्तक हो सकती है। अधूरे काम जल्द पूरे होंगे। 

Surya Gochar 2025: होली बाद सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन तीन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि पर शुक्र के मार्गी का प्रभाव - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
सुख और धन के दाता शुक्र ग्रह का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इनका गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्थान पर हुआ है। ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान आपका किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें